Categories: CrimeNewsUp

सनसनी: हैदराबाद कमाने गया पति, नदी में मिली पत्नी और दो बेटियों की लाश

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। पीपीगंज इलाके में गगटा के पास रोहन नदी में एक महिला और उसकी दो बेटियों की लाश मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकलवाया। घंटों मशक्कत के बाद उनकी पहचान बगहीभारी निवासी शैलेष कन्नौजिया की पत्नी और बेटियों के रूप में हुई। महिला का पति सोमवार की सुबह हैदराबाद चला गया था। पीपीगंज के थानेदार सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम से मौत की सही वजह सामने आएगी।

नदी किनारे लाश देखकर मचाया शोर
गंगटा गांव रोहिन नदी के किनारे है। रोजाना सुबह गांव के लोग नदी की तरफ जाते हैं। सोमवार की सुबह कुछ लोग गए तो देखा कि एक महिला और दो लड़कियों की लाश पानी में पड़ी है। उनके शोर मचाने पर काफी भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नदी में एक साथ तीन शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। लाशों को बाहर निकलवाया गया। तब उनकी पहचान बगहीभारी निवासी शैलेष की पत्नी माया, बेटी शिवानी और बेटी अर्पिता के रूप में हुई।

रविवार की दोपहर घर से हुई लापता
बगहीभारी निवासी शैलेष पहले दुबई में रहकर काम करता था। बाद में वहां से लौटकर अहमदाबाद में कारपेंटर की नौकरी करने लगा। उसकी ससुराल मछलीगांव, बरातगाढ़ा के पास है। किसी बात को लेकर विवाद होने पर पत्नी माया मायके चली गई। लॉकडाउन में घर आए शैलेष ने पत्नी को बुलाया तो कुछ दिन पहले वह लौटकर आई। रविवार की दोपहर परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। ससुर और पति से झगड़ा करने के बाद माया अपनी बेटियों संग कहीं चली गई। पति और बड़े बेटे विशाल ने तलाश करके पुलिस को सूचना दी। डॉयल 112 पर फोन करके जानकारी दी।

ट्रेन से गोंडा पहुंच चुका था महिला का पति
पत्नी के घर न लौटने पर पति ने रात में भी तलाश की। सोमवार की सुबह अहमदाबाद जाने के लिए उसने ट्रेन का टिकट लिया था। उसे लगा कि नाराज पत्नी कहीं रिश्तेदारी में कहीं गई होगी। रात में पत्नी के वापस न आने पर वह सुबह ट्रेन पकड़कर वह रवाना हो गया। पुलिस ने जब उसे फोन किया तो वह गोंडा पहुंच चुका था। गांव के लोगों ने बताया कि रविवार की दोपहर परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। तभी से महिला बेटियों को साथ लेकर घर से निकल गई।

साड़ी में मां से बंधी भी दोनों बेटियां
पीपीगंज एसओ ने बताया कि मां और बेटियों की लाश निकलवाई गई। मां ने दोनों बेटियों को साड़ी में बांधकर खुद से लपेट लिया था। आशंका है कि उसने बेटियों संग पानी में छलांगकर जान दे दी। नदी में जहां पर लाशें मिली हैं। वहां से कुछ दूरी पर ही नदी का मोड़ है। मोड़ पर नदी की धारा तेज है। वहां पानी गहराई भी ज्यादा है। ​

महिला और उसकी दो बेटियों की लाश मिली है। उनकी पहचान कर ली है। पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजकर जांच – पड़ताल की जा रही है। रविवार की दोपहर परिवार में विवाद होने के बाद से महिला अपनी बेटियों संग निकली थी।
सत्य प्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष, पीपीगंज

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago