Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। पिपराइच के भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई रमाशंकर सिंह, उनके दोस्त राहुल की पिटाई करने के मामले में 10 दिन बाद इंस्पेक्टर सुधीर सिंह पर कार्यवाही हुई। गुरुवार को एडीजी के आदेश पर एसएसपी ने SHO को लाइन हाजिर कर दिया। बुधवार को विधायक ने एडीजी से मिलकर पूरी बात बताई थी। 7 दिसंबर को हुई घटना की सूचना विधायक ने अपने भाई और भाजपा नेताओं के साथ एसएसपी कैंप कार्यालय जाकर उसी दिन दी थी। इस मामले में एसएसपी ने दरोगा रवि प्रकाश को सस्पेंड कर दिया था। दरोगा छोटेलाल और एक सिपाही को लाइन हाजिर करते हुए एसपी सिटी को जांच सौंपी थी। विधायक ने इस मामले की जानकारी सीएम को भी दी थी।
10 दिन बाद हुई थानेदार पर कार्यवाही
07 दिसम्बर को शाहपुर थाने में भाजपा विधायक के भाई और उनके दोस्त की पिटाई की घटना का डीजीपी कार्यालय ने भी संज्ञान लिया था। उधर दूसरे दिन स्कूटी सवार किशोरी भी परिवार के साथ एसएसपी से मिली थी। बुधवार को महेंद्र पाल सिंह ने एडीजी से मिलकर लिखित जानकारी दी। जांच के आधार पर एडीजी ने इंस्पेक्टर सुधीर सिंह का तबादला देवीपाटन मंडल करने का आदेश जारी किया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
थाने में फरियादी को पीटने वाले दरोगा पर मुकदमा
पीपीगंज में फरियादी को थाने में पीटने के मामले में दरोगा के खिलाफ मुकदमा हुआ है। तीन साल के बच्चे के लापता होने की सूचना लेकर पीपीगंज थाने गए पीड़ित और उनके पड़ोसी के साथ पीपीगंज थाने में तैनात दरोगा राजकुमार गुप्ता ने पीट दिया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। इससे पहले दरोगा ने एक अधिकारी से भी दुर्व्यहार किया था। अब केस दर्ज होने के साथ ही उसकी विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…