Categories: Health

पीएचसी पर मौजूद सुविधाओं की जानकारी देगी शार्ट फिल्म डेरवा, 126 नायकों का हुआ सम्मान

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) श्रेणी में सबसे पहले नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड प्रमाणन पाने वाली डेरवा पीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग की फ़िल्म लोगों को जागरूक करेगी। यह फिल्म न केवल डेरवा में मौजूद सुविधाओं के बारे में बताएगी। बल्कि इसके जरिए पीएचसी पर मौजूद सभी सुविधाओं के बारे में जाना जा सकता है। फिल्म का प्रीमियर डेरवा पीएचसी को एनक्वास दिलवाने में योगदान देने वाले 126 नायकों के सम्मान समारोह में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ.जनार्दन मणि त्रिपाठी और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी ने फिल्म देखा। उन्होंने कहा कि यह फिल्म यू-ट्यूब के जरिए मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रचार प्रसार में काफी योगदान देगी। इस फिल्म को क्रियेटिव क्रू यू-ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

इस मौके पर अपर निदेशक ने कहा कि अन्य पीएचसी को भी इस प्रतिस्पर्धा में आगे आना चाहिए। प्रयास हो कि बाकी लोग भी एनक्वास का सर्टिफिकेशन प्राप्त करें। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि डेरवा की सफलता के पीछे टॉप टू बॉटम का योगदान और टीम भावना है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा पार्टनर संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और मीडिया के योगदान को भी सराहा।

एसीएमओ आरसीएच डॉ.नंद कुमार ने कहा कि प्रयास किया जाएगा कि डेरवा पर बनी फिल्म को राज्य स्तर से भी प्रदर्शित करवाया जाए। फिल्म का निर्देशन शुभम पांडेय ने किया है जबकि मुख्य भूमिका में अश्विन आलोक और डॉ. मुस्तफा खान है। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए एसीएमओ डॉ. एनके पांडेय ने टीम डेरवा के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का संलाचन डॉ.मुस्तफा खान ने किया।

11 मिनट की है फिल्म

शार्ट फिल्म डेरवा कुल 11 मिनट की है। फिल्म में बताया गया है कि गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच से लेकर प्रसव तक और उसके बाद घर छोड़ने तक की सभी सुविधाएं निःशुल्क मौजूद हैं। फिल्म यह प्रेरित करती है कि सुरक्षित प्रसव और टीकाकरण के लिए सरकारी अस्पताल अपने आप में पर्याप्त है। किसी को कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं है।

इन्हें मिला सम्मान

इस अवसर पर डीटीओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा, डीएलओ डॉ. एके प्रसाद,  बड़हलगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीके राय, डीप्टीडीटीओ डॉ. विराट स्वरूप, विश्व स्वास्थ्य संगठन से डॉ. सागर घोड़ेकर, डीएमओ डॉ.एके पांडेय, डेरवा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रशेखर, डॉ.एसके द्विवेद्वी, केपी शुक्ला, डीएचईआईओ केएन बरनवाल, डीपीएम पंकज आनंद, डीसीपीएम रिपुंजय पांडेय, डीडीएम पवन गुप्ता, डीईआईसी मैनेजर डॉ. अर्चना, सिद्वेश्वरी सिंह, मुकुल, अजय सिंह,उपेंद्र मणि तिवारी, मनीष त्रिपाठी, संदीप राय, विजय श्रीवास्तव, दुर्गेश गुप्ता,डेरवा के डॉ. संजय त्रिपाठी,एनएमएस रतन लाल, आदिल प्रमुख तौर पर सम्मानित हुए। 

ये लोग भी हुए सम्मानित

डॉ. अमित शाही, यूनीसेफ से दिलीप गोबिंद राव, एडीएमओ राजेश, स्वास्थ्य विभाग से धर्मवीर, अमरनाथ जायसवाल, बदरे आलम, अरूण, एमएम बेग, विमलेश, फिरोज,सत्येंद्र, शशांक,डॉ. भोला गुप्ता, साक्षी, सत्यव्रत त्रिपाठी, नीतू राय, शीला,पत्रकार सैय्यद सैम रौफ और मनोज यादव समेत कुल 126 लोगों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

4 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

4 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

5 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago