Categories: CrimeNews

गोरखपुर में लाकडाउन का उड़ाया मजाक, दो के खिलाफ दर्ज हुआ पहला मुकदमा

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। जिले का लाकडाउन मजाक बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। नंदानगर और मोहद्दीपुर में गुमटी खोलकर पान- बीड़ी, सिगरेट बेच रहे दो दुकानदारों पर सोमवार की देर रात कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस की गस्त में दुकान खुली मिली। जिले में लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह पहली कार्यवाही हुई। सोमवार की सुबह से सड़क पर मौजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए सलाह दे रहे थे।

लेकिन तमाम लोग जबरिया इधर-उधर घूमते रहे। चौराहों पर नाकाबंदी करके पुलिस ने उनको घर तो लौटा दिया। लेकिन हालात नहीं बदले। माहौल को देखते हुए लाकडाउन में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का निर्देश जारी हुआ। शासन ने फैसला लिया जो लोग भी इसका उल्लंघन करेंगे। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। गोरखपुर में 23 मार्च से लेकर 25 मार्च तक लाकडाउन की घोषणा की गई है। रविवार को जनता कर्फ्यू में लोगों ने पुलिस- प्रशासन का पूरा सहयोग किया। सोमवार को घर में रहने के बजाय कई लोग दिनभर दौड़ते रहे।

चौराहे पर रोके जाने के दौरान वाहन सवारों ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से बहस की। शाम को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग दुकान खोल कर सामान बेच रहे हैं। मोहद्दीपुर निवासी राजेश यादव और शाहपुर, नंदानगर जियाउल खान अपनी दुकान खोलकर लोगों को बीड़ी, सिगरेट, गुटका- पान बेच रहे थे। पुलिस ने उनको रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। यहां बता दें कि लाकडाउन के उल्लंघन के आरोप में पूरे उत्तर प्रदेश में 500 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें गाजियाबाद में 70, लखनऊ में 56, नोएडा में 49, कानपुर में 22 , आगरा में 22, मेरठ में 26, मुरादाबाद में 27, प्रयागराज में 17 और गोरखपुर में दो मुकदमे दर्ज हुए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों का कहना है मंगलवार से बेवजह सड़क पर निकले लोगों के साथ सख्ती की जाएगी। महामारी से निपटने के लिए कार्यवाही जरूरी है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

1 month ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago