Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। सिख धर्म के संस्थापक सतगुरू श्री गुरूनानक देव महाराज के प्रकाश पर्व की गूंज महानगर में सुनाई पड़ रही है। यूं तो गुरूनानक जयंती 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन मनेगी, लेकिन नामक नाम लेवा भक्त जन विगत कई दशकों से बीस-पच्चीस दिन पूर्व से ही दिवस विशेष को मनाने के भक्ति रस में डूब जाते हैं,जिसकी शुरुआत प्रभातफेरी से होती है। इसी क्रम में इस माह एक नवंबर से गुरुद्वारा जटाशंकर से प्रारंभ हुई प्रभातफेरी रविवार को छठें दिन अलसुबह भारी संख्या में गुरुनानक का जयघोष करते सड़कों से गुजरी तो भक्तों का अपने सतगुरू के प्रति श्रद्धा का अटूट विश्वास देखने लायक रहा। मोहद्दीपुर गुरुद्वारा की तरफ से भी रविवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली गई।
जयघोष से वातावरण हुआ गुंजायमान, पुष्प वर्षा करके किया स्वागत
सुबह पांच बजे शहर के प्राचीन गुरूद्वारा जटाशंकर से प्रभात फेरी प्रभात फेरी प्रारंभ होकर सबसे पहले गोलघर गांधी आश्रम गली में तेजिंदर अरोड़ा, फिर शहर की वरिष्ठ समाजसेवी सुधा मोदी के बेतियाहाता स्थित आवास से होकर गुरूद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष जसपाल सिंह के तारामंडल स्थित आवास पर गई, जहां पूरे रास्ते नानक प्रेमियों ने भजन-कीर्तन व जयघोष से वातावरण को गुंजायमान रखा। प्रभातफेरी जिस भी गई वहां पुष्प वर्षा से लेकर अरदास के साथ जलपान व प्रसाद वितरण से श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया।
प्रभात फेरी आयोजन के संचालक जगनैन सिंह नीटू ने बताया कि इस अवसर पर नगर विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल, पूर्व महापौर सत्या पांडेय, रजिंदर सिंह,चरनप्रीत सिंह मोंटू, गगन सहगल, धरमपाल सिंह, रघुबीर सिंह, दीपक सिंह, मनप्रीत सिंह रिंकू उप्पल, मनोज आनंद, परमिंदर रोबिन सिंह, इंद्रपाल चार्ली, जगदीप रूपा सिंह, अशोक मलहोत्रा, अरविंद हरि गुप्ता, अशोक मोदी,शमसाद राईन, मिन्नत गोरखपुरी, शाहीन शेख, सौरभ पांडेय, गुरमीत कौर, वंदना जायसवाल, डा. महेंद्र , राकेश श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, कमल जीत सिंह, जुगुल किशोर, एड. मुकेश, भारती मृगवानी, रूपा कौर, राजबीर कौर, शालू कौर, हृदयेश पुरी, मनजीत सिंह सहित भारी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।


















