Categories: CrimeNewsUp

गांव वाले बांट रहे थे प्रसाद, बदमाश ने दाग दी गोलियां, तीन घायल, एक की हालत नाजुक

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। बेलीपार इलाके के हाटा चंदौली में मंगलवार की दोपहर मनबढ़ ने गोलियां चला दी। शिव चर्चा के बाद गांव वाले प्रसाद बांट रहे थे। तभी अचानक घटना हुई। हमले में प्रधान पद की प्रत्याशी, निवर्तमान प्रधान और उनके समर्थक घायल हो गए। लोगों ने गोली चलाने वाले युवक को पकड़ लिया। गंभीर हाल घायलों के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच—पड़ताल की। आरोपित को गिरफ्तार करके पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

अचानक पहुंचे मनबढ़ ने चलाई ताबड़तोड़ गोली
हाटा चंदौली गांव से प्रधान पद की प्रत्याशी शीला गुप्ता के समर्थन में निवर्तमान प्रधान अखिलेश सिंह गांव के समय माता स्थान पर शिव चर्चा करा रहे थे। उस समय प्रसाद वितरण भी चल रहा था। दोपहर साढ़े तीन बजे उसी गांव के दूसरे प्रधान पद के प्रत्याशी का समर्थक जयेश निषाद पहुंचा। आते ही उसने अखिलेश सिंह और शीला पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से अखिलेश, शीला देवी और उनके सहयोगी नंद गोपाल घायल हो गए। वारदात के बाद भाग रहे जयेश को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

आरोपित को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंपा
पिटाई करने के बाद पिस्टल सहित उसे पुलिस को सौंप दिया। परिवार के लोग पुलिस की मदद से घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि अखिलेश सिंह के सीने और गर्दन में तीन, नंद गोपाल के पैर में एक गोली लगी है। दोनों को डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां अखिलेश सिंह की हालत नाजुक देखकर लखनउ भेज दिया गया। प्रधान प्रत्याशी शीला देवी के दाएं हाथ को छूते हुए गोली निकल गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई। हिरासत में लिए गए जयेश से पुलिस पूछताछ कर रही है। वारदात की साजिश रचने वाले दूसरे प्रत्याशी और उसके साथियों की तलाश में बेलीपार पुलिस छापेमारी करती रही। पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज, जिलाधिकारी गोरखपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण करके आवश्यक निर्देश दिए।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago