Categories: National

गोरखपुर में जीरो विजिबिलिटी, वाराणसी में लैंड हुई दिल्ली से आ रही गोरखपुर की फ्लाइट, बस से भेजे गए यात्री

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। दिल्ली से गोरखपुर आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट को धुंध के कारण रविवार की दोपहर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा। दोपहर बाद यात्रियों को बसों से गोरखपुर के लिए रवाना किया गया।


बताया जाता है कि दिल्ली से गोरखपुर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर हवा में कई चक्कर लगाने के बाद भी धुंध की वजह से उतरने की इजाजत नहीं मिली। विमान में तीन बच्चों सहित कुल 162 यात्री सवार थे। पायलट ने वाराणसी एटीसी से संपर्क कर विमान को उतारने की इजाजत मांगी। इसके बाद विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर दोपहर तीन बजे उतारा गया। गोरखपुर में लगातार प्रयास के बाद भी मौसम के ठीक नहीं होने की जानकारी के बाद विमान को वहीं से दिल्ली वापस भेजने का फैसला हुआ। इससे विमान 4:30 बजे दिल्ली लौट गया। विमान से आए छह यात्री वापस दिल्ली चले गए।

उधर लैंडिंग की समस्या होने एयरलाइंस की ओर से 156 विमान यात्रियों को चार बसों के जरिए शाम छह बजे गोरखपुर के लिए रवना किया गया। स्पाइसजेट के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि यात्रियों के लिए भोजना-पानी का इंतजाम करने के साथ ही लग्जरी बसों से गोरखपुर के लिए रवाना कर दिया गया है। कोहरे और धुंध का कहर लगातार विमान यात्री झेल रहे हैं। दिल्ली में मौसम खराब होने से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर अलग-अलग शहरों से पहुंचे पांच विमानों को शुक्रवार रात लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। ये विमान बाबतपुर के लिए डायवर्ट कर दिए गए थे।

शनिवार को शाम चार बजे तक अलग-अलग विमानों से यात्रियों को दिल्ली भेजा गया था। गो एयरवेज का विमान रांची और वागडोगरा से, इंडिगो का विमान पटना और दोहा से, एयर इंडिया का विमान चेन्नई से दिल्ली पहुंचा था। रात में ही बाबतपुर में एटीसी से संपर्क कर सभी विमानों को उतारा गया। विमानों के डायवर्ट होकर बाबतपुर पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी हुई। देर रात विमान से यात्री उतरे ही नहीं। गुस्साए यात्री और कर्मचारी आपस में भिड़ गए। पुलिस ने किसी तरह उनको शांत कराया। खराब मौसम के कारण कई उड़ानें विलंबित रहीं। एयर इंडिया का विमान गोरखपुर नहीं आया। मुंबई की फ्लाइट लखनऊ और हैदराबाद की कोलकाता चली गई।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago