Categories: PoliticsState News

Gorakhpur: सीएम योगी ने चेताया, सुधर जाएं अराजकतत्व वरना होगी उनकी मनचाही जेल यात्रा

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अराजक तत्वों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि अराजकतत्व यदि सुधरे तो उनके लिए अच्छा, नहीं तो उनकी मनचाही यात्रा यानी कि जेल जाने के लिए तैयार रहें। शनिवार को सीएम योगी राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज परिसर में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में पहुँचे थे।

उन्होंने कहाकि गोरखपुर को 185 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा दिया। इस दौरान उन्होंने 139.62 करोड़ की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण, 45.44 करोड़ की छह परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहाकि 1885 में राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज की स्थापना हुई थी। यहां पर 4000 से अधिक बच्चे दो पालियों में पढ़ते थे।

प्रदेश सरकार ने बजट देकर भवन निर्माण करवाया है। अब यहां सभी बच्चे एक ही पाली में एक साथ पढ़ सकेंगे। उन्होंने कहाकि यहां पर नवीन संकेतक राजकीय मूक बधिर बालिका इंटर कॉलेज, आईटीआई, बाढ़ बचाव योजना, सड़क और पर्यटन से जुड़ी योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास, गोरखपुर के निवासियों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।

सीएम ने कहा कि हमारी शिक्षण संस्थाएं सिर्फ डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं हैं। अपितु इसलिए हैं, ताकि एक स्वस्थ प्रतिस्पर्था के माध्यम से हम उस चुनौती का सामना करने के लिए खुद को तैयार कर सकें जो हमारे निजी, सामाजिक एवं राष्ट्रीय जीवन की प्रगति में बाधक बने हुए हैं।

इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास और लोकार्पण
– नवीन संकेत राजकीय मूकबधिर बालिका इंटर कॉलेज दौलतपुर का निर्माण 11.36 करोड़
– कुसुम्ही-पिपराइच मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत 16.27 करोड़
– पिपराइच-बरगदही मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत 18.57 करोड़
– सोनबरसा पिपराईच मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत 19.58 करोड़
– पीपीगंज-मखनहा-मछरियाघाट-सरहरी-महराजगंज चौराहा तक मार्ग निर्माण 23.19 करोड़
– जुबली इंटर कॉलेज में छात्रावास, स्टॉफ भवन, शौचालय आदि का निर्माण 7.62 करोड़
– बांसगांव के ठठउर में समयमाता मंदिर का पर्यटन विकास 1.16 करोड़
– राजकीय मूक बधिर विद्यालय गोरखपुर के विद्यालय एवं हॉस्टल भवन का निर्माण 4.23 करोड़
– स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज गोरखपुर के विद्यालय एवं हॉस्टल एवं कार्मिक आवास 8.81 करोड़
– बांसगांव-माल्हनपार-उरूवां 8.200 किमी सड़क निर्माण 14.73 करोड़
– नई बाजार बोहावार मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत 14.47 करोड़
– गोरखपुर में वीवीपैड के भंडारण के लिए गोदाम का निर्माण 2.32 करोड़

गोरखपुर: आशुतोष मिश्रा

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

4 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

4 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

4 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago