Categories: Entertainment

गोरखपुर महोत्सव: कहीं मनोरंजन का तड़का तो कहीं नॉलेज की चाशनी, किचेन गार्डन से लेकर खेती- किसानी की जानकारी

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। यूनिवर्सिटी कैम्पस में शनिवार को शुरू हुए गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को कद्रदानों की खूब भीड़ उमड़ी। मुख्य मंच पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो लोक संगीत ने भी लोगों का मन मोहा। घर-गृहस्थी से लेकर किचन गार्डन तक उपयोग में आने वाली जानकारी भी पब्लिक ले रही है। किसान मेले में आधुनिक कृषि यंत्रों और खेती-किसानी के स्टाल लगाए गए हैं। यहां सरकार की कृषि योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

किसान संगोष्ठी में किसानों को कृषि वैज्ञानिक डॉ एसके तोमर ने रबी फसलों में खरपतवार प्रबंधन, डॉ आरपी सिंह ने रबी फसलों में कीट एवं रोग प्रबंधन, डॉ एके श्रीवास्तव ने संरक्षित खेती-महत्व एवं विशेषताएं, डॉ आरके सिंह और डॉ. एसपी सिंह ने सब्जी की वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी। कार्यक्रम के आखिर में किसानों ने वक्ताओं से सवाल कर जानकारी हासिल की। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई जिसमें विजेता किसानों को इफको और कृभको की ओर से सम्मानित किया गया।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

5 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

5 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

5 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago