प्यार के मौसम में चिंटू और अक्षरा सिंह बने ‘लैला मजनू’ : भोजपुरी में एक ऐतिहासिक प्रेम कहानी

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। वैलेंटाइन वीक में साईं दीप फिल्म्स की भोजपुरी फिल्म ‘लैला मजनू’ रिलीज हुई। निर्माता राजकुमार आर पांडेय की इस फ़िल्म में प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ और अक्षरा सिंह की जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है। फ़िल्म के संबंध में जानकारी देने के लिए पटना के होटल में राजकुमार आर पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। फ़िल्म को लेकर चिंटू ने कहा कि फिल्‍म का निर्माण भव्‍य हुआ है। इसकी एक झलक आप ट्रेलर में देख सकते हैं। हमें उम्‍मीद है कि फिल्‍म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है, क्‍योंकि य‍ह कहानी 1976 के लैला मजनू की नहीं, आज के लैला मजनू की है। उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म युवाओं को एक सन्देश भी देती है कि हमारी तहजीब गंगा जमुनी है। हमें इसे बरकरार रखना चाहिए।

अक्षरा सिंह ने बताया कि फ़िल्म नए मिजाज और नए कॉन्सपेट पर आधारित है। यह एक ऐतिहासिक कहानी है आज के अंदाज में दर्शकों को पसंद आएगी। इसमें मेरा किरदार एक मुस्लिम लड़की का है, जिसके लिए उसका प्रेमी, धर्म बदलने को भी तैयार हो जाता है। इस वक्त एक डायलॉग है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है वो ये – ‘किसी को बदल के चाहो वो चाहत नहीं, चाहत तो वो होती है जो जैसा है उसको उसी रूप में कबूल किया जाए’। इस तरह कई दमदार संवाद हैं, जो फ़िल्म का आकर्षण है। राजकुमार आर पांडेय ने बताया कि फिल्‍म की कहानी एक रिक्‍शा चलाने वाले मजनू की है, जिसके किरदार में चिंटू हैं। लैला के किरदार में अक्षरा सिंह खूब जंच रही हैं। लम्बे समय बाद चिंटू और अक्षरा सिंह की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर है।

इस फ़िल्म में एक आइटम नम्बर करती भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी भी नज़र आएंगी। कुल मिलाकर यह एंटरटेनमेंट का फूल पैकेज है जिसको पूरे परिवार के साथ मिलकर देखना चाहिए। फ़िल्म के वितरक निशान्त उज्ज्वल ने कहा कि बेशक फ़िल्म सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। बड़े स्तर पर रिलीज़ हो रही इस फ़िल्म को लेकर दर्शकों में ज़बरदस्त उत्साह है। फिल्म ‘लैला मजनू’ के निर्माता राजकुमार आर पांडे और निर्देशक- कहानीकार महमूद आलम हैं। पटकथा एसके चौहान ने लिखी है। संगीत राजकुमार आर पांडे और प्रमोद गुप्ता ने दिया है। गीतकार राजकुमार आर पांडे, श्याम देहाती, नौसाद खान और आशुतोष हैं। डीओपी नागेंद्र कुमार, एक्शन श्री श्रेष्ठ और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। संवाद संदीप के. कुशवाहा के हैं।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

4 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

4 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

4 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago