Categories: Crime

कुर्क होगी ब्लाक प्रमुख सुधीर सिंह की प्रापर्टी, पत्नी के बैंक अकाउंट पर लगी रोक

Estimated reading time: 1 minute

– जिले के टॉप 10 बदमाश में शामिल पिपरौली ब्‍लाक प्रमुख सुधीर
– डीएम ने माफिया की पत्‍नी के खाते से लेनदेन पर लगाई रोक

गोरखपुर। जिले के टॉप 10 बदमाशों की लिस्ट में शामिल माफिया सुधीर सिंह की प्रापर्टी कुर्क होगी। डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। वर्तमान में सुधीर सिंह पिपरौली ब्‍लाक प्रमुख हैं। शहर के शाहपुर, देहात क्षेत्र के सहजनवां और गीडा क्षेत्र में पत्‍नी और उसके नाम से करीब 10 करोड़ की संपत्ति है। एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों को पत्र लिख डीएम ने सुधीर की पत्‍नी के खाते से लेनदेन पर रोक लगाने को कहा है।
माफिया सुधीर के पास आठ मालवाहक कंटेनर, दो चार पहिया गाड़ी, शाहपुर के एल्‍युमिनियम फैक्‍टी और गीडा के कालेसर में मकान, तीन बीघा जमीन है। सुधीर की पत्‍नी अंजू के नाम से एचडीएफसी बैंक में खाता है। माफिया के संपत्ति की सूची तैयार होने के बाद जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने आरटीओ, रजिस्‍ट्रार को बिक्रय पर रोक लगाने के आदेश दिए है। अंजू के खाते से लेनदेन पर रोक लगाने के लिए एचडीएफसी बैंक अधिकारियों को भी पत्र भेजा है। शाहपुर क्षेत्र में स्थित माफिया के मकान का रिसीवर नायब तहसीलदार सदर और कालेसर स्थित मकान, वाहन व जमीन का रिसीवर तहसीलदार सहजनवां को नियुक्‍त किया गया है। डीएम ने सहजनवां, गीडा व शाहपुर थानेदार को माफिया के सभी वाहन को अपने कब्‍जे में लेकर मकान सील करने का आदेश दिया है।

आपराधिक माफि या गैंग डी-2 का गैंग लीडर है प्रमुख
पिपरौली ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह जिले के आपराधिक माफिया गैंग डी-2 का गैंग लीडर है। सहजनवा/ गीडा इलाके के कालेसर निवासी सुधीर सिंह पर कई जिलों के विभिन्न थानों पर 33 आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुधीर सहजनवा थाने का हिस्ट्रीशीटर है जिसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 01 ए है।

1-917/04,392 आईपीसी, शाहपुर, गोरखपुर, 2-301/03, 394/411 आईपीसी शाहपुर गोरखपुर, 3-256/03, 394, 307 आईपीसी गुलरिहा गोरखपुर, 4-256/03, 394/307 आईपीसी गुलरिहा, गोरखपुर, 5-1122/02. 307 आईपीसी कैण्ट, गोरखपुर,
6-2125/07, 147,148, 149,302 आईपीसी, 7 सीएलए एक्ट, 3 (1) गैंगस्टर एक्ट कैंट, गोरखपुर, 7-80/05 384, 302, 307,120 बी आईपीसी विकासनगर लखनऊ, 8-109/09 3(1) गैंगस्टर एक्ट शाहपुर, गोरखपुर, 9-321/09, 110 जी सीआरपीसी शाहपुर गोरखपुर, 10-1863/08, 307 आईपीसी-7 सीएलए एक्ट, शाहपुर गोरखपुर, 11-422/08 307 आईपीसी कैण्ट गोरखपुर, 12-1850/09 110 जीसीआरपीसी सहजनवाँ गोरखपुर, 13-1245/09, 3/4 गुंडा एक्ट शाहपुर गोरखपुर, 14- 1615/09, 110 सीआरपीसी शाहपुर गोरखपुर,15-1265/10, 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट शाहपुर गोरखपुर, 16-952/10 148/149/145/120बी/302 आईपीसी 3(2) एससीएसटी एक्ट शाहपुर गोरखपुर, 17-551/11, 3/4 गुंडा एक्ट शाहपुर गोरखपुर, 18-1009/11 30 आम्र्स एक्ट, कैण्ट गोरखपुर, 19-1100/11, 395/398 आईपीसी, कैंट गोरखपुर, 20-899/11 147/148/149/307 आईपीसी, 7 सीएलए एक्ट, कैण्ट गोरखपुर, 21-248/11, 506 आईपीसी शाहपुर गोरखपुर, 22-899/11 147,148,149,307, आईपीसी , 7सीएलए, कैण्ट गोरखपुर, 23-1023/11, 2/3 (1) गैंगस्टर एक्ट, कैंट गोरखपुर
24-558/12 147, 148, 149, 323, 504, 506, 307, आईपीसी एक्ट, 3 (1) 10 एससीएसटी एक्ट, 7 सीएलए एक्ट शाहपुर गोरखपुर, 25-508/13, 147,148, 149, 302, आईपीसी, 7 सीएलए, गुलरिहा गोरखपुर, 26- 998/14 3/25। आम्र्स एक्ट, गाजीपुर,लखनऊ 27-999/14 420, 467, 468, 471 आईपीसी गाजीपुर लखनऊ
28-88/15 147, 148, 149, 307, 427, 392, 323, 504,506, आईपीसी शाहपुर गोरखपुर, 29-1047/17 3 (1) गैंगेस्टर एक्ट कैण्ट गोरखपुर, 30-72/17, 7/25 आम्र्स एक्ट, शाहपुर गोरखपुर, 31 -406/17 3/25 आम्र्स एक्ट, शाहपुर गोरखपुर, 32-907/17 147, 148, 386, 427, 506, 507 आईपीसी, 7 सीएलए एक्ट, कैण्ट, गोरखपुर, 33-619/18 147,504, 506 आईपीसी शाहपुर गोरखपुर।

यह है जिले के टॉप- 10 बदमाश

1. राघवेंद्र यादव (हिस्ट्रीशीट नंबर 161ए): गैंगेस्टर, हत्या समेत पांच मुकदमे दर्ज है। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या में वांछित है। इस पर एक लाख रुपये का इनाम है।

2. शैलेंद्र प्रताप सिंह (हिस्ट्रीशीट नंबर 37 ए): हत्या, गैंगेस्टर, गुंडा सहित 9 मुकदमे दर्ज है। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम है।

3. राकेश यादव (हिस्ट्रीशीटर नंबर 33ए): हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, धमकी, एनएसए सहित 27 मुकदमे दर्ज है। इस पर 15 हजार का इनाम है।

4. राधे उर्फ राधेश्याम यादव (हिस्ट्रीशीट नंबर 115 ए): लूट, गैंगेस्टर, हत्या, गुंडा, एनडीपीएस के कुल 35 मुकदमे दर्ज है।

5. सत्यव्रत राय (हिस्ट्रीशीट नंबर 53ए): हत्या, गैंगेस्टर, गुंडा सहित 16 मुकदमे दर्ज है।

6. सुभाष शर्मा (हिस्ट्रीशीट नंबर 100 ए): हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट सहित 22 मुकदमे दर्ज है।

7. अजीत शाही (हिस्ट्रीशीट नंबर 54ए): हत्या, लूट, आपराधिक साजिश, गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट सहित 33 मुकदमे दर्ज है।

8. प्रदीप सिंह (हिस्ट्रीशीट नंबर 9ए) : हत्या, लूट, डकैती, धमकी, जमीन कब्जा की कोशिश सहित 53 मुकदमे दर्ज है।

9. सुधीर सिंह (हिस्ट्रीशीट नंबर 1ए): लूट, हत्या, डकैती, गुंडा, आर्म्स एक्ट सहित 33 मुकदमे दर्ज है।

10. विनोद कुमार उपाध्याय (हिस्ट्रीशीट नंबर एक बी): हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, जमीन कब्जा कराने सहित 25 मुकदमे दर्ज है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

20 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

21 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago