
Estimated reading time: 1 minute
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- हर व्यक्ति की समस्या का होगा समाधान, जरूरतमंदों के इलाज और भू-माफिया पर कार्रवाई में न बरतें लापरवाही
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न जिलों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष राजस्व, कानून-व्यवस्था, इलाज और आर्थिक सहायता से जुड़ी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने सभी को भरोसा दिलाया कि सरकार हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सुनिश्चित करेगी।
महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने लोगों के प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समस्याओं के समाधान में पूरी तत्परता और संवेदनशीलता बरती जाए। किसी के साथ भेदभाव न हो और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।
मुख्यमंत्री ने राजस्व और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। उन्होंने जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफिया और दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। जनता दर्शन में आए लोगों से उन्होंने कहा कि वे चिंता न करें, सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
गंभीर रोगों के इलाज के लिए जल्द बनेगा इस्टीमेट
जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंदों के उच्चस्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्र तैयार कराया जाए। इस्टीमेट उपलब्ध होते ही सरकार के विवेकाधीन कोष से उपचार के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
गुरु पूजा के बाद गोशाला पहुंचे मुख्यमंत्री
बुधवार को ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि होने के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में विशेष पूजा-अर्चना की। प्रातः उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और इसके बाद अपने पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धा निवेदित की।
इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला पहुंचे और गोसेवा की। उन्होंने गायों और गोवंश को स्नेहपूर्वक गुड़ खिलाया। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए संतजन भी गोशाला में मौजूद रहे।
नारायणी में साढ़े पांच लाख क्यूसेक पानी आने से बिगड़े हालात, 15-16 गांवों में फसल…
रामकाज और सामाजिक समरसता को समर्पित रहा महंत अवेद्यनाथ का जीवन @आशुतोष मिश्र, चाय पंचायत…
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब…
गोरखनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के विराम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती…
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में आयोजित UP International Trade Show…
दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर ‘भारतीय संस्कृति एवं गोसेवा’ विषय पर सम्मेलन, घर-घर गोसेवा…