Categories: Crime

पिस्टल दिखाकर 22 लाख लूट ले गए 5 बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Estimated reading time: 1 minute

(www.chaipanchayat.com)
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के आदर्श नगर सिघड़ियां में गल्फ टेक्निकल इंस्टीट्यूट एंड ट्रेनिंग टेस्ट सेंटर में घुसकर बदमाशों ने 22 लाख रुपए लूट लिए। मंगलवार की शाम सात बजे हुई घटना हड़कंप मच गया। जांच के दौरान पुलिस ने संचालक के घर और ऑफिस से 29 लाख नकदी और स्टैंप पेपर बरामद किया। संचालक, तीन कर्मचारियों सहित छह लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस ने घटना पर संदेह जताया है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि सूचना के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस की टीम लगा दी गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

सीसीटीवी कैमरा डीवीआर और लैपटॉप तोड़ा, आराम से ले गए पैसे
देवरिया जिले के खामपार, भवानी छापर के मूल निवासी संतोष सिंह आदर्श नगर सिघड़िया में किराए के मकान में गल्फ टेक्निकल इंस्टीट्यूट एंड ट्रेनिंग सेंटर चलाते हैं। मंगलवार की शाम सात बजे वह अपने 3 कर्मचारियों संग आफिस में बैठे थे। तभी दो बाइक पर पांच लोग पहुंचे। पिस्टल निकालकर ऑफिस में तोड़फोड़ किया। सीसी टीवी कैमरे का डीवीआर और लैपटॉप तोड़ दिया। संचालक को जानमाल की धमकी देते हुए 22 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। संचालक ने लूट की सूचना दी तो हड़कंप मच गया। पूरे शहर में चेकिंग शुरू कर दी गई।

पुलिस ने आफिस में जांच की तो वहां से 9 लाख और संचालक के घर में 18 लाख बरामद हुए। इन पैसों के बारे में संचालक कोई जानकारी नहीं दे पाए। भारी मात्रा में स्टैम्प पेपर भी मिले। संचालक ने कहा कि 42 लोगों ने विदेश जाने और ट्रेनिंग के लिए पैसे जमा कराए थे। आफिस, सड़क और मार्केट में लगे कैमरों की मदद से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। रुपए हड़पने की साजिश, लेनदेन का विवाद और लूट की घटना सहित कई एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। देर रात जारी बयान में एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि आफिस में 9 लाख और घर में 20 लाख मिला है। रुपए की बरामदगी और संदिग्ध चीजें मिलने पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago