Categories: CoronaNews

गोरखपुर में गायब हुए 30 कोरोना पेशेंट, खोज रहा स्वास्थ्य महकमा

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कोरोना के 30 मरीज लापता हो गए हैं। उनकी कोई जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। जांच के दौरान दिए गए मोबाइल नंबर और गलत पते की वजह से मरीजों की लोकेशन नहीं मिल पा रही। ऐसे लोगों से पूरे शहर में कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा है। विभाग उनकी रिपोर्ट लेकर घूम रहा है। लेकिन लापता मरीजों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसलिए जांच के लिए आने वाले लोगों को अब आधार कार्ड भी देना पड़ सकता है।

रोकथाम के कारगर उपाय नहीं, जांच में दिया गलत पता
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के कारगर उपाय नहीं हैं। ऐसे में जांच कराकर लापता मरीजों ने विभाग की नींद उड़ा दी है। उन्हें स्वास्थ्य और पुलिस, दोनों मिलकर खोज रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कुछ लोगों ने अपने नाम-पते और मोबाइल नंबर गलत लिखवा दिए। सीएमओ ने कहा कि होम आइसोलेट मरीजों को दूसरी जांच कराने की जरूरत नहीं है। 10 दिन तक वे एक कमरे में आइसोलेट रहेंगे। इसके बाद सात दिन और घर में ही बिताएंगे। 10 दिन बाद वे घर के अन्य कमरों में जा सकते हैं। लेकिन सात दिन तक घर से बाहर नहीं निकलेंगे। यदि कोई संक्रमित बिना जांच कराए संतुष्ट नहीं होता है तो उसके लिए सभी शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार और शुक्रवार को जांच कराने का दिन निर्धारित किया गया है। इसलिए वो लोग किसी भी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच करा सकते हैं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

1 month ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago