Categories: Crime

महिला ब्लाक प्रमुख के भाई की पीट—पीटकर हत्या, पानी मेंं मिली लाश

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। चौरीचौरा के आमकोल गुरुवार की रात मनबढ़ों ने 36 वर्षीय दिनेश यादव की पीट—पीटकर हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह उसका शव गांव के पास खेत के गड्ढे में भरे पानी में मिला। युवक की बहन शशिकला यादव सरदानगर की ब्लाक प्रमुख हैं. उसके ममेरे भाई केशव यादव ब्रह्मपुर के ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं। युवक के पिता का आरोप है कि प्रधान मनोज के ललकारने पर उनके गांव के लोगों ने दिनेश की हत्या करके लाश को पानी में डाल दिया गया। घटना की सूचना पर एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता, एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय, सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा, एसएचओ चौरीचौरा सूर्यभान सिंह सहित भारी फोर्स गांव में पहुंचा। तनाव को देखते हुए पीएसी लगा दी गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस उनकी तलाश कर रही है।


ब्रह्मभोज में जाने के लिए घर से निकला दिनेश
आमकोल निवासी दिनेश यादव के पिता डाक्टर यादव पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गुरुवार की शाम करीब सवा सात बजे वह बेटे दिनेश, नाती विभ्राट और एक रिश्तेदार पप्पू यादव के साथ गांव के दूसरे टोले पर आयोजित एक व्यक्ति के घर ब्राम्हभोज में शामिल होने जा रहे थे। पंडित टोला जाने वाली नहर पुलिया पर मौजूद प्रधान मनोज ने दिनेश को देखते ही कहा इसको मारो। इसकी बहन ब्लॉक प्रमुख हो गई है। तभी राजेंद्र पुत्र जितई, लालजी पुत्र राजेंद्र, व्यासमुनि पुत्र रोपन, शिप्पू पुत्र बेचन, रामनरेश पुत्र पदारथ, मुंजेश पुत्र रामजी, होरिल पुत्र धनई ​सहित चार— पांच लोगों ने दिनेश को खींच लिया और उसे पीटने लगे। दिनेश को चोट लग गई हैं। सुबह नौ बजे दिनेश का शव एक खेत में पानी भरे गड्ढे में बरामद हुआ।

घटना को लेकर यह है चर्चा, हुआ था झगड़ा
आमकोल में दिनेश यादव की हत्या को लेकर पुलिस की जांच में एक अन्य बात सामने आई है। लोगों ने बताया कि वह ब्रह्भोज में शामिल होने जा रहा था। तभी सड़क किनारे कुछ महिलाएं बैठी नजर आईं। उसने एक किशोरी से सड़क पर बैठने को लेकर मना किया। तभी पास के गांव के युवक आ गए। उन लोगों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर दिनेश को पीटना शुरू कर दिया। वह भागकर रमेश यादव की घर की तरफ चला गया। रमेश के डांटने पर हमलावर युवक भी चले गए। थोड़ी देर के बाद जब दिनेश फिर वहां से निकला तो रास्ते में घेरकर लाठी, डंडों से उसकी पिटाई करने लगे। पीटकर उसे पानी में फेंक दिया। उधर परिजन रातभर दिनेश की तलाश करते रहे। दिनेश की पिटाई की सूचना पर हलका दरोगा मौके पर पहुंचे। लेकिन मारपीट समझकर उन्होंने दोनों पक्षों पर थाने बुलाया। दिनेश की हत्या की सूचना पर गांव से लेकर चौरीचौरा थाना तक नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्राम्हपुर एवं मृतक के ममेरे भाई केशव यादव, ब्लॉक प्रमुख सरदारनगर के प्रतिनिधि हरेंद्र यादव सहित दर्जनभर से अधिक सपा, बसपा और अन्य पार्टियों के नेता पहुंचे। सभी ने आरोपितों के खिलाफ अविलंब कड़ी कार्रवाई की मांग एसएसपी और अन्य अधिकारियों से की।

“आमकोल के प्रधान समेत आठ नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपित गांव छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। दो पक्षों के बीच विवाद होने से गांव में पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है।”
डॉ. सुनील गुप्ता, एसएसपी, गोरखपुर

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago