Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। गोला इलाके में मेडिकल स्टोर्स संचालक जय प्रकाश यादव से नकदी लूटने वाले पांच बदमाश रविवार की रात पकवा में पकड़े गए। उनके पास से छह लाख 26 हजार रुपए नकद, दो देसी कट्टे, कारतूस और तीन बाइक बरामद हुई। घटना में शामिल अंकित यादव फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कामयाबी पर डीआईजी—एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम दिया।
10 फरवरी की सुबह हुई घटना
गोला इलाके में 10 फरवरी को बदमाशों ने मेडिकल स्टोर्स संचालक जय प्रकाश यादव को तमंचे के बल पर लूट लिया। बाइक से आए 6 बदमाश उसके पास से सात लाख रुपए लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना देने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़ित जय प्रकाश रुपए के बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रहा था।
रिश्तेदारों की मदद लेकर लूटपाट को दिया अंजाम
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान गोला के नरायनपुर निवासी सौरभ त्रिपाठी, उरुवा के प्रतापीपुर मोहल्ले के अभिषेक यादव, मनीष कुमार प्रजापति, अंजनी कुमार मिश्रा और भरोह के प्रतीक उर्फ सिंटू पाठक के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्रतीक पाठक का स्कूल जय प्रकाश के मेडिकल स्टोर्स के सामने है। वह अक्सर जय प्रकाश से मिलता रहता था। इसलिए उसे जय प्रकाश के पास रुपए होने की जानकारी थी। प्रतीक ने अपने फुफेरे भाई अंजनी को बताया। अंजनी ने ही अंकित और अभिषेक से संपर्क किया। मुखबिरी होने पर अंकित ने ही पूरी योजना बनाई। मेडिकल स्टोर संचालक को लूटकर फरार हो गए। डीआईजी-एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अंकित की तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ गुंडा और गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…