Gorakhpur News: जगदीशपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

IMG_20261110_224650

Estimated reading time: 1 minute

Jagadishpur News: हाथी-बैंडबाजे के साथ निकली कलश यात्रा, 16 नवंबर तक चलेगी सात दिवसीय भागवत कथा

☕ राम प्रताप विश्वकर्मा

जगदीशपुर (गोरखपुर)। चौरी चौरा तहसील के जगदीशपुर कस्बे में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले श्रद्धालुओं ने हाथी और बैंड-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। महिलाओं और बच्चों की बड़ी भागीदारी से पूरा कस्बा भक्तिमय माहौल में नजर आया।

कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर श्री त्रिदेवा धाम मंदिर पहुंची। इसके बाद चनकापुर मठिया और माड़ापार फोरलेन होते हुए श्रद्धालु भैरव बाबा स्थान पहुंचे। यहां जल भरने के बाद यात्रा मलमलिया होते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।

आयोजकों के अनुसार, जगदीशपुर में श्रीमद्भागवत कथा प्रतिदिन शाम चार बजे से रात आठ बजे तक होगी। अयोध्या धाम से पधारे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाल व्यास पंडित अमन शास्त्री महाराज कथा वाचन करेंगे। उनके मुखारविंद से श्रद्धालु सात दिनों तक भागवत कथा का रसपान करेंगे।

कथा 16 नवंबर तक चलेगी। 17 नवंबर को हवन एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य यजमान सुभाष चंद्र जायसवाल और उनकी धर्मपत्नी मंजू देवी जायसवाल हैं।

SEO कीवर्ड: जगदीशपुर भागवत कथा, गोरखपुर धार्मिक आयोजन, चौरी चौरा समाचार, श्रीमद्भागवत महापुराण, जगदीशपुर कलश यात्रा, अमन शास्त्री महाराज कथा।

Leave a Reply