Categories: Crime

हत्या करके पानी की टंकी में रख दी लाश, बदबू उठने पर उड़ गए घरवालों के होश

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके के ​हूमांयुपुर में पानी की टंकी में एक युवक की लाश मिली है। यह लाश नया टोला के एक घर की पानी की टंकी में हत्या कर छिपाई गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसकी पहचान कराने में जुट गई। लेकिन लाश के पूरी तरह सड़ जाने से फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आखिर टंकी में लाश पहुंची कैसे? सोमवार की शाम तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।

कृ‌षि विभाग के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर मिली लाश
​हूमांयुपुर नया टोला के रहने वाले कृ‌षि विभाग के रिटायर्ड इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, पत्नी शमनम, बेटे मृत्युंजय सिंह उनकी बेटी साक्षी के साथ रहते हैं। घर में दो परिवार के लोग रहते हैं। सुरेंद्र ने बताया कि शनिवार को घर में बहुत बदबू आ रही थी। तब लगा कि आस-पास की गंदगी की वजह से ऐसा हो रहा है। रविवार को आस-पास की सफाई कराई गई मगर बदबू नहीं गई।

वहीं, घर में आने वाले पीने के पानी में भी बदबू आ रही थी। परिवार के लोगों को लगा कि पानी की टंकी काफी गंदी हो गई है, लेकिन इसके बाद बेटा मृत्युंजय छत पर गया तो वहां पर बदबू ज्यादा थी। पानी की टंकी में देखा तो उसमें एक शव पड़ा हुआ था। यह देखकर उसके होश उड़ गए।

मृतक के हाथ पर लिखा था विशाल
इसके बाद मृत्युंजय ने घटना की जानकारी पार्षद को दी। पार्षद की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव देखने से 5 से 6 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शिनाख्त की कोशिश की लेकिन लाश सड़ जाने की वजह से कोई पहचान नहीं कर सका। मृतक हॉफ पैंट, शर्ट पड़ा हुआ था।

उसके दाहिने हाथ पर विशाल ‌लिखा है। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है। सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह ने बताया कि छत पर स्थित पानी की टंकी में शव मिला है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो पाएगी। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी। देखने से शव कुछ दिन पुराना लग रहा है। पानी की टंकी तक शव कैसे पहुंचा इसकी भी जांच की जा रही है।

छत के रास्ते लाकर छिपाई गई लाश
वहीं, ​जहां लाश मिली है, वह इलाका काफी घनी आबादी का है। छत पर सभी मकान करीब एक-दूसरे से सटे हुए हैं। ऐसे में थोड़ी मशक्कत कर एक छत से दूसरे छत तक जाना यहां बेहद आसान है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर छत के रास्ते ही युवक की लाश लाकर पानी की टंकी में छिपाई गई होगी।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago