Categories: Crime

पुलिस वालों को कुचलकर कर भाग रहे पशु तस्कर, सिकरीगंज में किए गए गिरफ्तार

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। बस्ती जिले के लालगंज थाने की पुलिस के दो सिपाहियों पर जानलेवा हमला कर भाग रहे सात पशु तस्करों को सिकरीगंज और बेलघाट थाने की पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आपरेशन के दौरान तस्करों ने पुलिस और ग्रामीणों पर पत्थर बरसाए, फायर भी झोंका। कुछ ग्रामीणों और सिपाहियों को पत्थर भी लगे हैं। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से चोरी की भैंस, पड़िया, रसोई गैस का दो सिलिंडर, तमंचा, कारतूस, फायरशुदा कारतूस, र्इंट, पत्थर,राड, चाकू और अन्य सामानों के साथ पिकअप को भी बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुरानी बस्ती पुलिस से पता चला है कि सिकरीगंज और बेलघाट पुलिस को पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम व पता गलत बताया है। बीती रात बस्ती जिले के कलवारी की तरफ से एक पिकअप पर चोरी की भैंस आदि लोड कर सात पशु चोर तस्कर लालगंज इलाके से गुजर रहे थे।
दो सिपाहियों पर किया राड से जानलेवा हमला
कलवारी थाने की पुलिस की सूचना पर लालगंज की पीआरवी पुलिस के दो सिपाहियों ने इन्हें रोकने का प्रयास किया। तस्कर ने उन पर पत्थर और राड से हमलाकर और उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर भाग निकले।
लालगंज पुलिस ने पास की तस्करों की सूचना
लालगंज पुलिस ने गोरखपुर की बेलघाट और सिकरीगंज पुलिस को रात 11 बजे के आसपास यह सूचना पास की। जिसके बाद दक्षिणांचल के बांसगांव, उरूवा, और खजनी सर्किल के लगभग सभी थानों की पुलिस के साथ ही इन पशु चोर तस्करों की प्रताड्ना से तंग ग्रामीण भी सक्रिय हो गए। सिकरीगंज और बेलघाट थानाक्षेत्रों में पुलिस ने सड़क में आड़ी-तिरछी ट्रक खड़ी कराकर, मेज, कुर्सी तख्त व गाडियां लगाकर इन्हें रोकने का प्रयास किया। यह कई बैरियरों को तोड़ते, पुलिस और ग्रामीणों पर पत्थर बरसाते कई घंटे तक छकाते रहे।

कील वाले पट्टे का जुगाड़ आया काम
सिकरीगंज और बेलघाट पुलिस की जुगाड़ू कील वाले पट्टे की तरकीब काम आई। इस तरकीब का प्रयोग बेलघाट के मझगांवा में किया गया। जिसके बाद तस्करों की पिकअप का पहिया पंचर हो गया। बावजूद इसके तकरीबन एक किमी तक उसी पंचर वाहन को यह तस्कर दौड़ाते रहे। अंत में तस्कर सिकरीगंज के सोपाईघाट पुल से 100 मीटर पहले पिपरी गांव के पास हुई ग्रामीणों और पुलिस की बैरिकेडिंग को देख पिकअप को छोड़ उसमें से भाग निकले। सिकरीगंज थानेदार जटाशंकर के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने इलाके के रोहारी गांव से ग्रामीणों की मदद के जरिए चार तस्करों को मय तमंचा गिरफ्तार किया।

नदी में कूद गए तीन तस्कर
वहीं, दूसरी तरफ तीन तस्करों का ग्रुप रोहरी के पास कुआनो नदी में कूद गया। दो नाव से और एक तैरकर बेलघाट इलाके के सुकरौली और साऊंखोर गांव के बीच जा पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने एक तरफ से जबकि दूसरी तरफ से बेलघाट कोतवाल देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने घेराबंदी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।

कई महीने से कायम था आतंक
पकड़े गए तीन तस्करों को भी सिकरीगंज पुलिस को सौंप दिया गया है। कई महीनों से इन पशु चोर तस्करों का आतंक दक्षिणांचल के इलाकों में कायम था। इधर एक माह पूर्व से तो इन्होंने अति ही कर दी थी। बताया जा रहा है यह आजमगढ़ और जौनपुर जिले के पशु तस्करों की गैंग है। इनमें शामिल सज्जाद नाम का तस्कर कुछ माह पूर्व ही जेल से छूटकर आया है।
हिरासत में सात तस्कर: सीओ
सीओ सर्किल खजनी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि सात तस्करों को पशुओं व चोरी के सिलिंडरों और हथियारों के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया तस्करों ने अपना नाम व पता पुलिस को गलत बताया है जिसकी पुष्टि पुरानी बस्ती पुलिस ने सिकरीगंज थाने पहुंचकर की है। पुलिस इनका वास्तविक नाम पता व कारस्तानी का पता लगा रही है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago