Categories: News

दोबारा अध्यक्ष बने अरविंद राय, महामंत्री चुने गए कमलेश सिंह

Estimated reading time: 0 minutes

– रविवार को हुआ मान्यता प्राप्त प्रत्रकार समिति का चुनाव

संवाददाता
गोरखपुर । मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति का चुनाव रविवार को बैंक रोड स्थित होटल विवेक में आयोजित किया गया । इसमें लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष डॉ. अरविंद राय, महामंत्री कमलेश सिंह और कोषाध्यक्ष सतीश पांडेय चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार डॉ. राजेश यादव और धीरेंद्र गुप्ता के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। इसमें धीरेंद्र गुप्ता को जीत मिली।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रदीप श्रीवास्तव,जेपी दुबे, नवनीत त्रिपाठी, लालबचन जाटव, विजेंद्र सिंह और इमरान खान चुने गए। चुनाव अधिकारी डॉ. मुमताज खान के साथ इंद्रमणि त्यागी, अचिंत्य लहरी व वहाब खान ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अरविंद राय ने कहा कि मान्यता प्राप्त पत्रकार साथियों के हितों की सुरक्षा और संरक्षण में कोई कोताही नहीं की जाएगी। संगठन से जुड़े साथियों को प्रदेश सरकार से मिलने वाली सुविधाएं दिलाने का पूरा प्रयास होगा। इसके अलावा संगठन का विस्तार अन्य जिलों में करने की योजना है। पहले चरण में गोरखपुर मंडल के मान्यता प्राप्त पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। हालांकि इस पर निर्णय कार्यकारिणी की बैठक के बाद लिया जाएगा। महामंत्री कमलेश सिंह और कोषाध्यक्ष सतीश पांडेय ने सभी के प्रति आभार जताया। कहा कि पत्रकारों और उनके परिवार के लोगों का हित सर्वोपरि है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago