Categories: NewsSportsUp

आर्यावर्ती सरोज “आर्या”का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। एक अच्छे लेखक की पहचान उसकी कलम होती है और उसकी लेखनी ही उसके व्यक्तित्व एवं विचारों की अभिव्यक्ति। देवरिया जिले के तिलईबेलवा गांव में जन्मी आर्यावर्ती सरोज “आर्या” वर्तमान निवासी लखनऊ ( उत्तर प्रदेश) देश की जानी- मानी कवयित्री, लेखिका, एवं साहित्यकार हैं जो कि लेखन कार्य में निरंतर कार्यशील रहने के कारण साहित्य क्षेत्र में अपना विशेष स्थान बना चुकी हैं। अनेकों उपलब्धियों को हासिल कर इसी क्रम में इन्होंने एक और विशिष्ट उपलब्धि हासिल कर लिया है जो कि अति प्रशंसनीय एवं सराहनीय है।


विदित हो कि आर्यावर्ती सरोज “आर्या”का नाम “गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में दर्ज हो चुका है।
दरअसल131, अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों पर अंतरराष्ट्रीय काव्य संकलन में मुक्केबाजी की मशहूर महिला खिलाड़ी “लवलीन बोरगोहेन”के जीवन पर काव्य शोध भेजा था, जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। आर्या को इसके लिए इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन की ओर से ई सर्टिफिकेट दिया गया है।

इग्नू की अकादमिक काउंसलर एवं विशेषज्ञ केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय उच्चतर शिक्षा विभाग मंत्रालय भारत सरकार की डॉ विदुषी ने बताया कि इस अंतराष्ट्रीय काव्य संकलन देश विदेश के लगभग 131, बड़े शोधकर्ताओं/रचनाकारों ने भाग लिया। सभी ने ऐसे खिलाड़ियों पर शोध किया जिन्होंने खेल के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे कर भारत का नाम गौरवान्वित किया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी लेखकों ने अपने द्वारा चयनित खिलाड़ियों पर 20 से 25 पंक्तियों की कविता में ही उनके जीवन का सार प्रस्तुत किया है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago