Categories: Crime

संभल जाइए! वो घर मेें घुसे तो लगा देंगे लाखों का चूना

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। लॉक बनाने के बहाने लोगों की आलमारी में रखी नकदी और ज्वेलरी चुराने वाले गैंग के दो शातिर पकड़े गए। स्टेशन रोड के एक होटल में किराए पर कमरा लेकर हरियाणा और महाराष्ट्र के रहने वाले शातिर बदमाश सबकी आंखों के सामने बड़ी चोरियों को अंजाम दे रहे थे।कैंट एरिया में हुई घटना की जांच में सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने चोरों को अरेस्ट किया। उनके पास से भारी मात्रा में ज्वेलरी, नकदी और चाबी, चाबी बनाने का सामान बरामद हुए। एएसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि छह से आठ लोगों का गैंग वारदात को अंजाम दे रहा था।

रोजाना किसी घर में ताला—चाबी बनाने के बहाने करते वारदात
मोहद्दीपुर के तरकुलानी टोला निवासी बाबू लाल निषाद ने एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि सात अक्टूबर को सरदार के वेश में दो व्यक्ति मोहल्ले में घूमकर चाबी-ताला बना रहे थे। कई लोगों ने उनसे चाबी बनवाई। आलमारी की चाबी बनाने के लिए उनको अपने घर ले गए तो दोनों ने लाखों रुपए का गहना चुरा लिया। इस सूचना पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी तब पता लगा कि शहर के विभिन्न मोहल्लों में ताला-चाबी बनाने वाले गैंग के लोग घरों में घुसकर चोरी कर रहे हैं। चोरी करने के बाद वह नई चाबी को आलमारी के भीतर तोड़ देते हैं। फिर मशीन लाकर लॉक सही करने के बहाने फरार हो जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से कैंट पुलिस ने सोमवार की दोपहर चार फाटक पुल के पास से सरदार की वेशभूषा वाले दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया।

प्रदेश से आकर गोरखपुर को बनाया निशाना
पूछताछ में उनकी पहचान मध्यप्रदेश के पलसूत निवासी नायक सिंह बरनाला और उसके रिश्तेदार महाराष्ट्र, नंदूरबार के नलवा रोड, एकता नगर निवासी बलवीर सिंह के रूप में हुई। दोनों ने पुलिस को बताया कि उनके पांच-छह साथी हैं जो यूपी, एमपी, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों में घूम-घूमकर चाबी बनाने के बहाने चोरी करते हैं। पूछताछ में सामने आया कि चोरों के इस गैंग ने गोरखनाथ, मोहद्दीपुर और फलमंडी में आलमारी का ताला तोड़कर 87 हजार रुपए नकद सहित लाखों रुपए की ज्वेलरी गायब कर दी थी। पकड़े गए शातिरों की तलाश में पुलिस टीम मध्य प्रदेश भी जाएगी। दो शातिरों को अरेस्ट करने के बाद पुलिस टीम उनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

चाबी बनाने के बहाने आलमारी से रुपए और ज्वेलरी चुराने वाले गैंग के दो सदस्य पकड़े गए थे। उनके पास से भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ। कुछ फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
रोहन प्रमोद बोत्रे, एएसपी-सीओ कैंट

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago