Categories: BhojpuriEntertainment

भाई “के बनी माटी के लाल” में बही भोजपुरी की रसधार

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से शनिवार को यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में “के बनी माटी के लाल'” का आयोजन किया गया। महापौर सीताराम जायसवाल, नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय, भोजपुरी चैनल के एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर अमित श्रीवास्तव, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदन्त जैन, बौद्ध संग्रहालय के उप निदेशक मनोज कुमार गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

‘शिव आराधना’ और ‘निमिया के डारी मइया’ समूहगान प्रस्तुत किया गया। इसके बाद प्रतिभागियों ने पारंपरिक गीतों पर प्रस्तुति दी। गोपालगंज के करुणेश मिश्र ने “डोमकच कहाँ से लैयले रे डोमवा”, सुमित पांडेय ने “आंचल भीग गइल बा”, गोरखपुर की साधना चतुर्वेदी ने विवाह गीत “अरे माई जोग सीखे गयलू मैं बनिया दुकनिया’, कोमल मौर्या ने “शरम लागे” और मनीष पांडेय ने “काल्ह मिले” के जरिए भोजपुरी गीतों की सरिता बहाई।

निर्णायक मंडल में वाराणसी से डॉ. विजय कपूर और लखनऊ की पूनम बाजपेयी शामिल रहीं। “भाई” के क्षेत्रीय निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र पांडेय ने किया।

इस अवसर पर डॉ. शिवशंकर शाही, डॉ. रूप कुमार बनर्जी, डॉ. संजयन त्रिपाठी, रमेश सिंह, हरिप्रसाद सिंह, राकेश उपाध्याय, डॉ. सुरेश, राकेश सारस्वत, सुभाष दुबे, अमरचंद श्रीवास्तव, काशी नरेश चौबे, विजय श्रीवास्तव, सारिका श्रीवास्तव, मनीष अग्रवाल, नीरज सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, मलय मिश्र सहित कई लोग उपस्थित रहे।


गोपालगंज के सुमित पांडेय को ‘के बनी माटी के लाल- सीजन 3’ का विजेता घोषित किया गया। उन्हें 25000 का नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। कोमल मौर्या, मनीष पांडेय, साधना चतुर्वेदी और करुणेश मिश्र को 5100 रुपए देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago