Categories: News

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का होगा अभूतपूर्व स्वागत

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर।
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन पर भव्य और अभूतपूर्व स्वागत की तैयारी की गई है। शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने यह जानकारी दी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पांच जनवरी, सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का प्रथम गोरखपुर आगमन होगा। वह प्रातः 11 बजे गुरु गोरखनाथ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से नंदानगर, गौतम गुरुंग चौराहा होते हुए मोहद्दीपुर स्थित गुरुद्वारा पहुंचेंगे, जहां गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके बाद मोहद्दीपुर, विश्वविद्यालय चौराहा होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। वहां प्रशासनिक भवन परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। तत्पश्चात छात्र संघ चौराहे पर स्वामी विवेकानंद, पैडलेगंज चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष नौका विहार चौराहा, चिड़ियाघर, सिकटौर चौराहा होते हुए भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक में भाग लेंगे। पुनः विभिन्न चौराहों से होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद गुरु गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर माधव धाम संघ कार्यालय जाएंगे और रात्रि विश्राम निज आवास पर करेंगे।
छह जनवरी को प्रातः निज आवास से प्रस्थान कर शास्त्री चौक पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद काली मंदिर में दर्शन-पूजन तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। असुरन चौक पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए पिपराइच विधानसभा के एक बूथ पर बूथ समिति की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद महराजगंज पहुंचकर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
सात जनवरी को प्रातः महराजगंज से प्रस्थान कर विभिन्न स्थानों से होते हुए जनपद मऊ में प्रवेश करेंगे। दोहरीघाट पुल पर स्वागत के बाद मऊ के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए काशी क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।
प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बच्चा पांडेय नवीन, सह मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी और ध्रुव श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी केएम मझवार तथा महानगर मीडिया प्रभारी चंदन आर्या उपस्थित रहे।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago