Categories: Education

“आधी आबादी को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सतत प्रयासरत रहे ब्रह्मलीन महन्त अवेद्यनाथ महाराज”

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। महाराणा प्रताप महिला पीजी कालेज और महाराणा प्रताप कन्या इंटर कालेज, रामदत्तपुर, गोरखपुर की तरफ से राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महन्त अवेद्यनाथ महाराज की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में “महिला शिक्षा एवं महन्त अवेद्यनाथ” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. शैलजा सिंह( पूर्व विभागाध्यक्ष- शिक्षाशास्त्र विभाग, दीदउगोविवि) गोरखपुर रहीं।


मुख्य अतिथि कहा कि भारत में नारी सम्मान और नारी शिक्षा वैदिक कालीन है। मनु के ये विचार “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते’ रमन्ते तत्र देवता” निश्चित रूप से नारी के गरिमा को सूचित करता है। प्राचीन भारत में घोषा, लोपामुद्रा, उर्वशी, गार्गी सहित अनेक विदुषी महिलाएं हुईं, जिन्होंने शिक्षा तथा अध्यापन के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। कहाकि कि ब्रह्मलीन अवेद्यनाथ जी महाराज एक सच्चे राष्ट्रवादी संत तथा भारतीय संस्कृति के ध्वज वाहक ही नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक परम्पराओं के पुनरोद्धार के भी हिमायती थे। इसी कड़ी में उन्होंने पूर्वांचल विशेष कर गोरखपुर को शिक्षा तथा संस्कृति का केन्द्र बनाया। नारी शिक्षा पर विशेष बल देते हुए शिक्षण, प्रशिक्षण, चिकित्सा तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर भारत की आधी आबादी को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए न केवल अनेक संस्थाओं की स्थापना की बल्कि उनके उत्थान के लिए सतत प्रयासरत रहे। सही अर्थों में महाराज जी, महिला सशक्तिकरण के प्रबल हिमायती थे। इनका यह भी मानना था कि जिस राष्ट्र की नारी सबल होगी वह राष्ट्र स्वतः सबल हो जाएगा।


अध्यक्षीय उद्बोधन में दिग्विजयनाथ पीजी कालेज के प्राचार्य डाॅ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहाकि 21वीं सदी वैश्विक स्तर पर महिला सशक्तिकरण की सदी है और महाराज जी ने पूर्व में ही इस विचारधारा को अपनाकर महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक प्रयास किए। यह भी कहा कि स्त्री और पुरूष समानरूपी रथ में दो पहिए हैं। इनके संयुक्त प्रयास से ही परिवार, समाज तथा राष्ट्र की उन्नति होती है। इसलिए नारी को शिक्षित होकर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करना चाहिए। व्याख्यान की प्रस्ताविकी तथा अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. सरिता सिंह ने किया। संचालन डाॅ. सोनी कुमारी तथा आभार ज्ञापन डाॅ. सुषमा श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में वन्दना त्रिपाठी, डाॅ. मांगलिका, डाॅ. ममता साहित कई टीचर और कर्मचारी मौजूद रहे।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

1 month ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago