Categories: Crime

बहनोई ने साले को चाकू घोंपकर मार डाला, कोतवाली इलाके के गंगेज की घटना

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र के गंगेश चौराहे के पास शुक्रवार को बहनोई ने अपने साले की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। बीच-बचाव कर रहे उसके दोस्त पर भी चाकू से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। झगड़ा छुड़ाने गई उसकी उसकी पत्नी और मां भी घायल हुईं। घटना में शामिल आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया है।

विवाद सुलझाने गया अविनाश
राजघाट थाना क्षेत्र के बसंतपुर स्थित रानी का सराय निवासी अविनाश जयसवाल की पांडेयहाता में रोल्ड गोल्ड ज्वेलरी (आर्टीफिशियल) की दुकान है। अविनाश की बहन नेहा की शादी कोतवाली इलाके के गंगेश चौराहे के पास रहने वाले अजय जायसवाल से हुई है। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा मामला कोर्ट में पहुंच गया। कोर्ट के आदेश पर पति के मकान में एक कमरे में नेहा रहती है। आरोप है कि शुक्रवार को अजय ने किसी बात पर नेहा की पिटाई कर दी। नेहा ने अपने भाई को इसकी सूचना दी जिसके बाद अविनाश जयसवाल अपने साथी राजघाट क्षेत्र के रहने वाले व लकड़ी कारोबारी परमात्मा मद्धेशिया के साथ मौके पर पहुंचा।

बहनोई ने अचानक साले पर चला दिया चाकू

आरोप है कि बाद-विवाद में अजय ने अविनाश के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। उसने ताबड़तोड़ कई बार उसके पेट में चाकू घोंप दिया। वहीं बीच बचाव में गए परमात्मा को भी घायल कर दिया। परमात्मा के पीठ और हाथ चाकू लगा। घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां अविनाश की मौत हो गई जबकि परमात्मा मद्धेशिया इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहचान की जा रही है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago