Categories: EntertainmentNews

Chali Chali Full Song Out : साउथ सुपरस्टार समेन्था अक्केनी ने तीन भाषाओं में लॉन्च किया, कंगना की फिल्म थलाइवी का पहला गाना !

Estimated reading time: 1 minute

मुंबई। …..तो आखिरकार इंतजार हुआ खत्म जिस गाने को देखने के लिए कंगना के फैंस और दिवंगत जयललिता के चाहनेवाले पलके बिछाए बैठे थे,वो पल खत्म हुआ और आ गया फिल्म थलाइवी
का पहला गाना ’चली चली’। खास बात ये हैं की इस गाने को साउथ सुपरस्टार एक्ट्रेस समेंथा अक्केंनी ने तीन भाषाओं यानि की हिंदी, तमिल और तेलुगु में अपने सोशल मीडिया पर रिलीज किया और अपनी खुशी को जाहिर करते हुए कहा ”अम्मा की बेजोड़ इनायत और स्क्रीन पर उनकी शानदार उपस्थिति को सब जानते हैं। बने गवाह सिनेमा से लेकर सीएम तक उनके नायब सफर के लिए। फिल्म की टीम जो रिलीज कर रही हैं सब कुछ मेरे लिए बहुत प्यारा हैं। भगवान का आशीर्वाद उनके साथ हैं”।

गाने का चित्रण बड़ी की खूबसूरती से किया गया हैं जहां गोल्डन युग की जयललिता की मासूमियत और नजाकत को कंगना के जरिए कैमरे में उतारने की कोशिश की गई हैं। पानी के साथ खेली गई कंगना की मस्ती और जयललिता के क्लासिकल वर्ल्ड को स्टूडियो का आकार देकर गाने की शूटिंग की गई हैं जहां का हर नजारा अम्मा जयललिता के शुरुवाती दौर की दास्तान बयां कर रहा हैं।

मधुर संगीत दिया हैं जी वी प्रकाश कुमार ने और सुरीली आवाज हैं सैंधवी की ,गाने के बोल लिखे हैं इरशाद कामिल ने। यह गाना दिवंगत जयललिता की साल 1965 में आई उनकी पहली फिल्म ’वेणीरा अड़ाई’ की याद दिलाएगा।थलाइवी’ फिल्म लेजेंडरी अभिनेत्री और फिर राजनेता बनी जयललिता के जीवन की कहानी पर आधारित हैं।

फ़िल्म को पेश किया जा रहा हैं विबरी मोशन पिक्चर्स, कर्मा मीडिया एंटरटेनमेंट और ज़ी स्टूडियोज के साथ जिमसें एसोसिएट हैं गोथिक एंटरटेनमेंट और स्प्रिंट फिल्म्स। फ़िल्म को प्रोड्यूस किया गया हैं विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेश आर सिंह ने । इसे को-प्रोड्यूस किया हैं हितेश ठक्कर और तिरुमल रेड्डी ने। फ़िल्म को तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में ज़ी स्टूडियोस के द्वारा 23 अप्रैल 2021 को वर्ल्ड वाइड रिलीज किया जाएगा।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago