Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। कोरोना के चलते लॉकडाउन में गरीबों को भोजन न मिलने की बात पता चलने पर तिवारीपुर क्षेत्र में रहने वाले मासूम भाई-बहन इतने दुखी हुए कि उन्होंने अपना गुल्लक पुलिस को दे दिया। सीओ कोतवाली वीपी सिंह को यह कहते हुए सौंपा कि अंकल, आप गरीबों को बचा लें। बच्चों की बात सुनकर पुलिस अधिकारी भावुक हो गए।
निजामपुर के दिलीप कुमार गुप्ता के परिवार में कोरोना लॉक डाउन को लेकर चर्चा हो रही थी कि गरीब परेशान हैं। वह लोग मदद के अभाव में भूखों मर रहे हैं। यह सुनकर उनके 6 साल के पुत्र यश और 5 साल की बेटी परी ने फैसला किया कि वे अपनी गुल्लक के पैसे गरीबों के भोजन के लिए दे देंगे। उन्हें सीओ कोतवाली वीपी सिंह दिख गए तो बच्चों ने रोक लिया। उनको गुल्लक देते हुए कहा कि अंकल, इसमें जो पैसा है, उससे गरीबों को बचा लें। यह जज्बा देख सीओ भी भावुक हो गए। उन्होंने बच्चों को बताया कि पुलिस लोगों को खाना खिला रही है। परेशान न हो। सीओ कोतवाली ने यह गुल्लक प्रशासन के राहत कोष में जमा करा दिया।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…