Categories: NationalNewsUp

पूरे देश में नायाब होगा सीएम सिटी का चिड़ियाघर : वन मंत्री

Estimated reading time: 1 minute

www.chaipanchayat.com
गोरखपुर। प्रदेश के वन, पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि सीएम सिटी गोरखपुर का चिड़ियाघर पूरे देश में नायाब दिखे, इसके लिए तैयारियों में किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सारी व्यवस्थाओं को मुक्कमल कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इसका उद्घाटन कराया जाएगा। उद्घाटन की तिथि मुख्यमंत्री से बात कर तय कर ली जाएगी।
रविवार को वन मंत्री ने गोरखपुर चिड़ियाघर का निरीक्षण किया। चिड़ियाघर के निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। इस दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां जानवरों को लाने और उद्घाटन के पहले एक भी कार्य बाकी नहीं रहना चाहिए। जानवरों के खाने— पीने और उनकी सुरक्षा के साथ ही यहां आने वाले दर्शकों की सुविधा का पूरा ध्यान रखने के इंतजाम अभी से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। वन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप इस चिड़ियाघर को देश और दुनिया का सबसे खूबसूरत चिड़ियाघर बनाना है।

इको टूरिज़्म का हब बनेगा गोरखपुर
वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने एक बार फिर दोहराया कि गोरखपुर इको टूरिज़्म का हब बनेगा। रामगढ़ताल और इस नैसर्गिक ताल से सटे यह चिड़ियाघर इसके केंद्र बनेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इको टूरिज़्म को बढ़ावा देने की दिशा में हम तेजी से बढ़ रहे हैं।

केंद्रीय प्राधिकरण ने 6 दिसंबर को ही दे दी मान्यता
केंद्रीय प्राणी उद्यान प्राधिकरण ने गोरखपुर चिड़ियाघर को 6 दिसंबर को ही मान्यता प्रदान कर दी है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी साझा की थी। लखनऊ, कानपुर प्राणि उद्यान एवं इटावा लायन सफारी से यहां वन्यजीव लाए जाने हैं जिसके लिए जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं। चिड़ियाघर के निदेशक डॉ एच राजा मोहन कहते हैं कि सांपघर और मछलीघर क्रमश: विविध प्रजातियों के सर्प और मछलियों के साथ शुरू हो जाएगा। कोशिश इंडोर तितलीघर को भी शुरू करने की है। इसके अलावा ‘वॉक थ्रू एवियरी भी शुरू हो जाएगी जिसमें विभिन्न जलीयपक्षी उड़ान भरते कृत्रिम झील में अठखेलियां करते नजर आएंगे। इसके अलावा 48 व्यक्तियों की क्षमता वाला फोरडी थियेटर, इंटरप्रेटेशन सेंटर, सोवेनियर एरिया, पक्षी अवलोकन मार्ग भी शुरू हो जाएगा। यहां ओडीओपी का एक शो केस भी होगा।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

8 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

9 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago