Categories: News

सीएम योगी ने बदली किस्मत, चल पड़ी रोजी-रोटी

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। जिंदगी बदलने में वक्त तो लगता है, तब भी उम्मीदों के सहारे जिंदगी जी रहे हैं हम । कुछ ऐसी ही बात है उन उद्यमियों की, जो फिलहाल मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के तहत अपना कारोबार कर रहे हैं। उनसे बात होने पर वह मुख्यमंत्री योगी का गुणगान करते नहीं थकते। क्योंकि आज उन्हीं के भरोसे वह रोजगार से जुड़ सके हैं। खुद तो काम कर रहे हैं, लेकिन दर्जनों से अधिक लोगों को वह रोजगार भी दे रहे हैं ।
आज हम बात करते हैं विवेक कुमार सिंह की। तारामंडल में इनका खुद का घर है। आजमगढ़ के रहने वाले हैं। वर्तमान में ये पढाई कर रहे हैं। सीटेट निकाल चुके हैं, लेकिन फिर भी जिंदगी की भंवर में फंसे हुए थे। जब इनको कोई राह नहीं सूझी तो इन्हें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की याद आई। विवेक ने अपनी पूरी फाइल तैयार कराई और पहुंचे जिला उद्योग केंद्र। विवेक ने दस लाख का ऋण लिया मुख्यमंत्री स्वरोजगार के तहत मोबाइल बनाने और बेचने के लिए । उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया। अभी वह कई लोगों को रोजगार दे रहे है। जब उनसे बात की तो उनका कहना था कि कोरोना काल में परेशानी आई, लेकिन अभी सब ठीक है। महीने में किश्त देने और सारे खर्चे निकालने के बाद करीब पचास हजार रुपये बच जाते हैं। मुख्यमंत्री की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी भी खाते में आ चुकी है।
अब हम बात करते हैं, श्रीमती स्मिता सिंह का व्यवसाय देख रहे अभिषेक सिंह की। उन्होंने गीडा के सेक्टर 13 में मिनिरल वाटर का प्लांट लगा रखा है। कोविड की वजह से परेशानियां आईं, लेकिन वर्तमान में सब ठीक है। योजना के तहत पूछे जाने पर ये मुख्यमंत्री योगीजी की इस योजना के लिए धन्यवाद देते हैं। हालांकि अभी इनका यह कारोबार किराये के भवन में चल रहा है, लेकिन ये कहते हैं कि मुख्यमंत्री की इस योजना की देन है कि वे अपना कारोबार खड़ा कर पाये। अभिषेक बताते हैं कि वर्तमान में इनके यहां पचास लोग रोजगार में है। जब कारोबारी सीजन आता है है तो उनकी संख्या बढ जाती है। अभिषेक बताते हैं कि अभी फिलहाल कोरोना के बाद व्यापार ठीक चल रहा है। प्रतिदिन चार से पांच सौ पेटी माल बिक जा रहा है।
दस लाख का ऋण लेने वाले नकहा ओवरब्रिज के निवासी मो. इब्राहिम कहते हैं कि अभी हमने बेकरी की मशीन मंगवाई है। एक से दो महीने में कारोबार शुरू हो जाएगा। वह बताते हैं कि मुख्यमंत्री की इस योजना का कोई जवाब नहीं है। मुख्यमंत्री योगीजी सभी का भला देख रहे और कर रहे हैं। उनका कहना है कि जून में मैंने मशीन मंगाई है। बेकरी उद्योग के लिए दस लाख का ऋण लिया है। इसके लिए जिला उद्योग कार्यालय ने काफी मदद की है। वह बताते है बिस्कुट, ब्रेड और अन्य उत्पाद बनाने हैं। बाजार भी तलाश लिया है। काम शीघ्र शुरू करने वाला हूं। काम शुरू होने के बाद कम से कम पचीस लोग रोजगार पाएंगे।
गोरखपुर उद्योग विभाग के प्रबंधक रवि कुमार शर्मा कहते हैं कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत करीब 106 लोगों को ऋण उपलब्ध कराना था। फिलहाल 62 लोगों को ऋण उपलब्ध करा दिया गया है। उनका कहना था कि हमारे पास जो भी फाइल आती है। उसकी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद हम बैंक को भेज देते हैं। बैंक से बात भी करते हैं, लेकिन कभी कभी परेशानी होती है। कुछ कमी कागज की होती है, तो कुछ ऋण देने में बैंकों की। फिर भी हमारी कोशिश होती है कि मुख्यमंत्री योगी जी के निर्देशों पर हम शत-प्रतिशत काम करें।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago