Categories: CoronaHealthNews

गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी ने कहा: हर जरूरतमंद को चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराएगी उत्तर प्रदेश सरकार

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना संक्रमितों को समुचित चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने को प्रदेश सरकार संकल्पित है। अधिकारी उन सभी स्थानों को चिन्हित करें जहां कोविड अस्पताल बनाए जा सकते हैं। हर स्थान पर सभी आवश्यक संसाधन युक्त 250 बेड के अस्पताल का लक्ष्य लेकर तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने बड़े मैरेज हाल में भी कोविड अस्पताल बनाने की संभावना पर जोर दिया। रविवार की शाम सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एन्ड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। साथ ही वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में वन रहे 100 बेड के कोविड अस्पताल की तैयारियों का जायजा भी लिया। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संक्रमितों के इलाज में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। सभी प्रदेशवासियों के जीवन की सुरक्षा सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही ओर शिथिलता अक्षम्य होगी।

स्पोर्ट्स कॉलेज में बन रहे कोविड अस्पताल को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जरूरी संसाधन से युक्त 250 बेड का लक्ष्य लेकर इस अस्पताल को जल्द से जल्द क्रियाशील किया जाए। सीएम योगी ने कहा कि इस कोविड अस्पताल में अलग से डॉक्टरों और अन्य मेडिकल-पैरामेडिकल स्टाफ के रहने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। ताकि यहां इलाज के लिए आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो।

आईएएस – पीसीएस कोचिंग सेंटर भी बनेगा कोविड अस्पताल
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त जयंत नार्लीकर और जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने मुख्यमंत्री को बताया कि नॉर्मल स्थित एससी—एसटी कोचिंग सेंटर में भी कोविड हॉस्पिटल बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा सहारा स्टेट स्थित क्लब हाउस के चार बड़े हाल को भी कोविड हॉस्पिटल के रूप में बदला जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी संभावना बन पड़े वहां त्वरित गति से कार्य योजना को अंजाम तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने यह निर्देश भी दिया कि नए संभावित कोविड अस्पतालों में 250 बेड का लक्ष्य लेकर तैयारी की जाए। प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम को बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज में कोविड अस्पताल के लिए ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। यहां के गर्ल्स हॉस्टल में 15 कमरे और दो हाल हैं। यहां कुल 200 बेड पर मरीज भर्ती हो सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसकी क्षमता बढ़ाकर 250 बेड तक किया जाए।

कमांड एन्ड कंट्रोल सेंटर में ली गहन जानकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी से शाम करीब 5.30 बजे सर्किट हाउस स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। वहां से कलेक्ट्रेट भवन स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एन्ड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हर काउंटर पर जाकर जानकारी ली। कंट्रोल रूम में डाक्टरों की उपस्थिति के बारे में पूछने पर बताया गया कि यहां 15 डाक्टर ड्यूटी पर रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कांटेक्ट ट्रेसिंग के बारे में भी पूछा।

विमान निर्माता कंपनी बोइंग भी बनाएगी कोविड अस्पताल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर अंतरराष्ट्रीय विमान निर्माता कंपनी बोइंग गोरखपुर में 200 बेड का डेडिकेटेड कोविड अस्पताल बनाएगी। बोइंग कंपनी के प्रस्ताव पर जिला प्रशासन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में स्थान मुहैया कराने की तैयारी में जुट गया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि मुख्यमंत्री सोमवार को इस सिलसिले में एम्स का दौरा कराने जा सकते हैं।

ओवरचार्जिंग पर हो कड़ी कार्रवाई
निरीक्षण के बाद देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ कोरोना नियंत्रण को लेकर संक्षिप्त बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना की जांच और इलाज में सरकार द्वारा तय रकम से अधिक रुपया मिलने की शिकायतों का अधिकारी गम्भीरता से संज्ञान लें। ओवरचार्जिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए।

Chai Panchayat

खबरें नए गोरखपुर की

View Comments

  • गोरखपुर के चरगावां ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख की शीट सामान्य पुरुष है यहाँ से अबतक कभी भी ब्राम्हण ब्लॉक प्रमुख नही हुआ है
    मैं माननीय मुख्यमंत्री जी परम पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराजऔर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वत्रंत देव जी से अनुरोध करता हूँ यहाँ से हरिओम शुक्ला जी को भारतीय जनता पार्टी का उमीदवार चरगावां ब्लॉक से बनाने की कृपा करे
    शक्रिय कार्यकर्ता होने का प्रमाण प्रदान करने की कृपा करें
    🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
    Ambrish shukla

Recent Posts

मिशन शक्ति अभियान–फेज 5 में उल्लेखनीय कार्य पर छह पुलिसकर्मी सम्मानित

गोरखपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित मिशन…

1 month ago

विकसित भारत–जी राम जी योजना से गांवों को मिलेगी नई दिशा : कमलेश पासवान

125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति देवरिया। जनपद के…

1 month ago

2027 में फिर सरकार, 2047 में विकसित भारत का संकल्प साकार करें : पंकज चौधरी

मैं कार्यकर्ता-उन्मुख नेता, संगठन और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर। भारतीय जनता…

1 month ago

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का होगा अभूतपूर्व स्वागत

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन पर भव्य…

1 month ago

10वीं तक विद्यालय शुक्रवार को रहेंगे बंद

गोरखपुर। जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा…

1 month ago

नो हेलमेट, नो ईंधन पर सख्ती, 17 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान

गोरखपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य…

1 month ago