Categories: News

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी का जनता दर्शन कार्यक्रम: तीन सौ से अधिक फरियादियों की सुनीं समस्याएं

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में गोरखपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से तीन सौ से अधिक फरियादी पहुंचे। शनिवार की सुबह हिंदू सेवाश्रम और यात्री निवास में लगे जनता दर्शन में योगी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सभी को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एक—एक करके वह अधिकारियों के पास गए। हालांकि इस बार सीएम के टारगेट पर कोई अधिकारी नहीं आए। न ही ऐसी कोई शिकायत सामने आए जिससे अधिकारियों को मुख्यमंत्री की डांट सुननी पड़े।

अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने के निर्देश
हर बार की तरह इस बार भी सीएम के पास पहुंचने वाली शिकायतों में अधिकांश शिकायतें पुलिस से जुड़ी भूमि विवादों की पहुंची। उन्होंने वहां मौजूद एडीजी, कमिश्नर, डीएम, डीआईजी और एसएसपी को ऐसे मामलों को गंभीरता से लेकर खुद उसकी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। सीएम अपने मंदिर में शिकायतों का निस्तारण करने वाले एक अधिकारी पर थोड़ा नाराज भी हुए। गोरखपुर में नए डीएम और नए एसएसपी होने की वजह से उन्होंने फटकार नहीं लगाई। सिर्फ जरूरी निर्देश ही जारी किए। लगातार कई बार से सीएम की नाराजगी देख कार्यक्रम से पहले ही अधिकारियों ने इसके लिए पूरी तरह कमर कस ली थी। लिहाजा इस बार कोई गंभीर शिकायत उनके सामने नहीं पहुंची।

गायों को दुलारा, गुल्लू को पुचकारा
सीएम ने सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ पूजा की। फिर अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए सीएम योगी गोशाला में भी गए। करीबा आधे घंटे तक गायों की सेवा की। इस दौरान उन्होंने गायों को चना और गुड़ खिलाया। इसके साथ ही योगी ने अपने नए स्वॉन गुल्लू को खूब पुचकारा।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago