Categories: News

कोरोना: लाकडाउन के आदेश की अनदेखी पड़ सकती है भारी, गोरखपुर पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए गोरखपुर सहित 15 जिलों को लाकडाउन कर दिया गया है। सुबह 9:30 बजे तक ही लोगों को सब्जी, दूध सहित अन्य जरूरी सामान खरीदने की इजाजत दी गई थी। इसके बाद सड़कों पर पुलिस मुस्तैद हो गई। ट्रांसपोर्टेशन के सभी साधनों को रोक दिया गया है।

जगह-जगह नाकेबंदी करके पुलिस लोगों को वापस घर लौट आ रही है। गैरजरूरी कामों के लिए निकले लोगों को कई जगहों पर पुलिस ने लौटा दिया। बैरियर पर आवाजाही कर्मचारियों से भीड़ जा रहे हैं। इसलिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। जनता की मनमानी को देखते हुए गोरखपुर पुलिस ने एक निर्देश जारी किया।

यह है गोरखपुर पुलिस-प्रशासन की गाइड लाइन
लाकडाउन के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं को छोड़कर समस्त सरकारी कार्यालय एवं शैक्षणिक संस्थान, अर्द्धसरकारी उपकरण, स्वायत्तशासी संस्थाएं, राजकीय निगम/मंडल, व्यापारिक प्रतिष्ठान, निजी कार्यालय, माल, दुकानें, फैक्टियां, वर्कशाप, गोदाम और परिवहन (रोडवेज, सिटी परिवहन, प्राइवेट बसें, टैक्सी, आटो रिक्शा) पूरी तरह से बन्द रहेंगे। आमजन सुबह 9ः30 बजे तक अपनी आवश्यक सामग्री, पेपर, दूध, राशन और सब्जी सहित अन्य सामान खरीद सकेंगे। जनपद में धारा 144 लागू है।

इसलिए चार से अधिक व्यक्तियों को पब्लिक प्लेस पर रुकने नहीं दिया जाएगा। किसी स्थल पर एक़त्र होने की पूर्णतः मनाही रहेगी। किसी भी सामाजिक/सांस्कृतिक/राजनैतिक/ धार्मिक/ शैक्षणिक/खेल/संगोष्ठी/सम्मलेन, धरना का आयोजन निषिद्ध रहेगा। जनपद के नागरिक अपरिहार्य स्थिति के अलावा घर से न निकलें अन्यथा उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

डीएम ने की समीक्षा बैठक, जारी हुई गाइड लाइन
जिलाधिकारी सभागार में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु अब तक किए गए कारगर उपाय और प्रभावी नियंत्रण के लिए समीक्षा बैठक बुलाई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग बैठक में डीएम ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान, नगर पंचायत, क्षेत्र पंचायत, नगर परिषद और नगर निगम स्तर पर एक कमेटी बनाई जाए। जिसमें ग्राम प्रधान, सफाई कर्मचारी और मोहल्ले के जनप्रतिनिधि को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। जो प्रतिदिन जिला स्तर पर संबंधित अधिकारियों को सूचना प्रेषित करें। साथ में ही जिलाधिकारी ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी ग्राम सभा, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और नगर निगम क्षेत्रों में सेनिटेशन किया जाए। जिलाधिकारी ने सीएमओ से कहा कि अपनी टीमों को, जो कोरोना महामारी से निपटने हेतु प्रशिक्षित हैं। उनको हरदम अलर्ट मोड पर रखें।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago