Categories: News

नेपाल बॉर्डर से बैरंग लौटे दूल्हे राजा, जानिए क्यों हुआ ऐसा!

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। कोरोना के लेकर उपजे हालात में सोमवार को दो दूल्हों की शादियां टल गईं। नेपाल में शादी के लिए बारात ले जा रहे दूल्हों को नेपाल प्रशासन ने रोक दिया। घंटों मनुहार के बाद जब बात नहीं बनी तो बारात लेकन दोनों दूल्हे वापस आ गए। माहौल को देखते हुए उनके घर वालो ंने शांदियों की तारीख टाल दी है। कोरोना का संकट खत्म होन े पर ही उनकी शादियां हो सकेगीं।

नो मेंस लैंड से लौटे वापस, फिर निश्चित होगी तारीख
कैम्पियरगंज निवासी रफीक अहमद का निकाह नेपाल में तय हुआ था। सोमवार को वह अपनी बारात लेकर भैरहवा जा रहे थे। बार्डर पर पहुंचे तो इस पार तो किसी ने नहीं रोका। लेकिन नेपाल सरकार की ओर से लगे बेरीकेडिंग पर जाकर उन्होंने शादी का हवाला देते हुए भैरहवा जाने की इजाजत मांगी। कोरोना के कारण बार्डर सील होने का हवाला देकर नेपाली प्रशासन ने बारात को रोक दिया। इस कारण उनकी बारात नो मेंस लैंड से ही घूमकर कैंपियरगंज आ गई। इसी तरह से महराजगंज निवासी महमूद आलम को भी बारात लेकर लौटना पड़ा। शादी के लिए वह बारात लेकर बार्डर पर पहुंचे। नेपाल के कपिलवस्तु जा रही बारात को को बार्डर पर रोक दिया गया। इसलिए उनकी शादी भी टल गई। लगन खत्म होने की वजह से हिंदू धर्म में शादियां ठप हैं। लेकिन मुस्लिम समुदाय में निकाह चल रहे हैं। गोरखपुर में लाकडाउन की वजह से कई लोगों की शादी का कार्यक्रम टल चुका है।

  • चाय पंचायत टीम
Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

7 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

7 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

8 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago