Categories: CoronaHealthNews

कोरोना लॉक डाउन: गोरखपुर में तैनात दरोगा का गाना हुआ हिट

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कोरोना से बचाव का संदेश आम जन तक पहुंचाने के लिए बहुत से लोग तरह-तरह के प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन जिले के रेलवे कॉलोनी चौकी प्रभारी अक्षय मिश्रा ने एक नया तरीका खोज निकाला है। उन्होंने कोरोना को लेकर जागरूकता से जुड़ा एक गीत लिखा और उसे अपनी आवाज देकर उसे लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इसके लिए वह सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। भोजपुरी में गाया गया उनका गीत काफी हिट भी हो रहा है।

भोजपुरी में गाया गीत, हो गया हिट

रेलवे कॉलोनी चौकी प्रभारी अक्षय मिश्रा फोर्स के साथ स्टेशन रोड पर पूरी मुस्तैदी से तैनात रह रहे हैं। ड्यूटी के दौरान ही उन्होंने कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने और इससे बचने के लिए प्रेरित करने वाला भोजपुरी का बेहतरीन गीत तैयार किया। अपने स्वर में इसे गाकर आडियो तैयार किया और उसे WhatsApp के कई ग्रुपों पर शेयर कर दिया। गीत के बोल हैं ‘जाए के  पड़ी हो कोरोना, तोहे जाए के पड़ी, जब जन-जन कर्फ्यू लगाई हो कोरोना तुहके जाए के पड़ी। अपने से आप के दूरी बना के, साबुन से हाथ धो के मास्क लगा के…जब दुअरा पर लक्ष्मण रेखा खिंचाई हो कोरोना तोहके जाए के पड़ी।’

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

14 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

14 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

16 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago