Categories: CoronaHealthNews

कोरोना अलर्ट: मां और दो भाई भी निकले कोरोना पॉजिटिव, तेज हुई जांच की प्रक्रिया

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। बस्ती के जिस युवक की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई थी। उसकी मां और दो भाई भी कोरोना पॉजिटिव हैं। जबकि 19 नमूनों की जांच में 16 निगेटिव निकले है। इसमें जिला अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों के भी रिपोर्ट शामिल है। यह बृहस्पतिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आरएमआरसी में जांच के लिए आए थे।

बस्ती के युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। उसके सैंपल की जांच में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले थे। इसलिए प्रशासन ने जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है। यही कारण है कि सात जिलों सैंपल जांच के लिए आने लगे हैं। बृहस्पतिवार को 19 नमूने जांच के लिए आरएमआरसी में आए थे। इनमें 16 नमूने तो निगेटिव निकले। तीन नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव रिपोर्ट में बस्ती के मृत युवक की मां और दोनों भाई शामिल है। युवक का दोस्त पहले से ही पॉजिटिव था। अन्य की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना आरएमआरसी ने बस्ती जिला प्रशासन को दे दी है। प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि बस्ती के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह एक ही परिवार के लोग है। 16 की रिपोर्ट निगेटिव है। अन्य नमूनों की जांच की जा रही है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago