Categories: CoronaNews

लॉक डाउन: शहर में कोई ना सोए भूखे पेट, फिक्रमंद करा रहे लोगों को भोजन

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटलों में दूसरे प्रदेशों के दर्जनों लोग फंसे हैं। धार्मिक यात्रा पर आए लॉक डाउन के कारण वापस नहीं जा सके हैं। यहां उनके खाने की दिक्कत को देखते हुए भाजपा नेता डॉ. योगेश प्रताप सिंह, चौकी इंचार्ज रेलवे अक्षय मिश्र ने शुक्रवार को अलग-अलग होटलों में पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उन्हें भोजन कराया।


आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल व महाराष्ट्र से दर्जनों लोग जनता कफ्र्यू से पहले ही गोरखपुर आए थे। उन्हें 22 मार्च के बाद घर वापस जाना था लेकिन जनता कफ्र्यू व उसके बाद लॉकडाउन हो जाने से घर नहीं जा सके। रेलवे स्टेशन के अधिकतर होटलों में रहने वाले लोगों को आसपास के रेस्टोरेंट से खाना मंगाकर खाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में रेस्टोरेंट बंद हो जाने से खाने का संकट खड़ा हो गया। ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ता उन्हें भोजन करा रहे हैं। शुक्रवार को डॉ. योगेश प्रताप सिंह, रेलवे चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा, साकेत सिंह, विकास सिंह, अभिजीत त्रिपाठी आदि ने उन्हें भोजन कराया। आंध्र प्रदेश से आए 28 लोगों ने दक्षिण भारतीय व्यंजन की इच्छा जताई। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें उनकी पसंद का भोजन कराने का आश्वासन दिया।

मददगार बने अहमद माज, बांट रहे भोजन
लॉकडाउन में जरुरतमंदों, गरीबों व फुटपाथ पर जीवनयापन करने वालों लोगों की चिंता हर कोई कर रहा है। कोई भी परिवार भोजन से वंचित ना रहे इस संकल्प के साथ अहमद माज जरूरतमंदो को रोजाना राशन उपलब्ध करवा रहे हैं। वालंटियर के साथ अहमद माज़ 25 मार्च से इस कार्य में लगे हैं। अब तक 8000 परिवार को वह तीन दिन का राशन दे चुके हैं। लोगों को भोजन सामग्री मुहैया करा चुके हैं। उनका अभियान जारी रहेगा।

रायल टूर एंड ट्रैवेल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अहमद माज ने जरूरतमंदों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। फोन करने वाले के घर उनके वालंटियर राशन का पैकेट पहुंचा रहे हैं। एक पैकेट में तीन किलो चावल, दो किलो आटा, एक किलो आलू, आधा किलो प्याज, 200 एमएल सरसो का तेल और नमक रहता है।

जरूरतमंद करें फोन घर पहुंचेगा राशन
अहमद माज ने बताया कि फुटपाथ पर रहने वाले परिवार के अलावा दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक और बांसफोड़ को राशन का पैकेट दिया जा रहा है। जरूरतमंद उनके मोबाइल नंबर 9453045551 पर फोन करें। उनके घर राशन पहुंचाया जाएगा। 16000 परिवार को राशन मुहैया कराने का लक्ष्य है।

पुलिस ने कराया 10 हजार लोगों को भोजन
अक्सर पब्लिक की आलोचना का शिकार बनने वाली पुलिस ने शुक्रवार को 10 हजार लोगों को भोजन कराया। एसएसपी कैंप आफिस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार महिला थाना प्रभारी डॉ. अर्चना सिंह, कैंट इंस्पेक्टर रवि राय सहित अन्य थानेदारों ने जरूरतमंदों को भोजन कराया। गोरखनाथ सर्किल के थाना क्षेत्रों में कोई भूखा ना रहे। इसके लिए सीओ प्रवीण सिंह ने पब्लिक की मदद से कम्युनि​टी किचन खोल दिया है। क्राइम ब्रांच और सीओ गोरखनाथ आफिस में तैनात कर्मचारी जन सहयोग से लोगों को भोजन की सुविधा उपलब्ध करा हैं।

शुक्रवार को शाहपुर इलाके में रहने वाले एक परिवार ने डॉयल 112 पर फोन करके राशन की मदद मांगी। लॉक डाउन में परिवार की समस्या को देखते हुए पुलिस की टीम राशन लेकर पहुंची। एसएसपी डॉरु सुनील गुप्ता ने बताया कि लॉक डाउन को देखते हुए लोगों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यदि कहीं से कोई सूचना मिल रही है तो पुलिस कर्मचारी भोजन और राशन उपलब्ध करा रहे हैं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago