Categories: Corona

गोरखपुर में मिला चौथा कोरोना पाजिटिव

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। जिले में शनिवार को एक कोरोना पाजिटिव पेशेंट की संख्या बढ़ गई। जांच के बाद मुंबई से लौटे एक युवक को पाजिटिव पाया गया। उसके संपर्क में आए अन्य की जांच कराई गई। उन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुंबई से लौटे युवक को गीडा स्थित कॉलेज में कवर्रटाइन किया गया था। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आरएमआरसी में हुई जांच में शनिवार को रिपोर्ट पाजिटिव आई। युवक बेलीपार एरिया का है। उसके परिवार के लोगों को भी कवर्रटाइन करा दिया गया है। सीएमओ डॉक्टर श्रीकां​त तिवारी ने बताया है कि पेशेंट्स की तादाद चार हो गई है। जिलाधिकारी के. विजेंद्र पांडियन ने भी इसकी पुष्टि की है।

पांच मई को एंबुलेंस से लौटा घर
बताया जाता है कि युवक पांच मई को तीन लोगों संग एंबुलेंस से गोरखपुर आया। मुंबई से उनके आने के बाद सभी लोगों को गीडा स्थित डेंटल कॉलेज में बने सेंटर पर कवर्रटाइन करा दिया गया। शनिवार को उस युवक के संपर्क में आए पांच लोगों को तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस से टीबी अस्पताल ​भेजा। इसके पूर्व सभी को प्राइमरी स्कूल में कवर्रटाइन किया गया था। मामला सामने आने के बाद पूरे गांव को सेनेटाइज कराने की तैयारी शुरू हो गई है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

13 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

13 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

14 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago