Categories: Crime

पूर्वांचल में ओवरलोड ट्रक चलवाने वाला गैंग, हर महीने अरबों रुपए की काली कमाई

Estimated reading time: 1 minute

गैंग सरगना धर्मपाल सहित छह सदस्यों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया
• पूर्वांचल के कई जिलों के आरटीओ के अधिकारियों के नाम डायरी में दर्ज

गोरखपुर। आरटीओ के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से ओवरलोडिंग गाड़ियां चलवाने वाले एक रैकेट को शुक्रवार को बेलीपार के मेहरौली स्थित मधुबन ढाबा से एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। सरगना सहित रैकेट के छह सदस्यों के पास से गोपनीय डायरी और रजिस्टर भी बरामद हुए। इसमें पूर्वांचल के 16 जिलों के आरटीओ के अधिकारियों और कर्मचारियों को महीने में दी जानी वाली रकम का हिसाब-किताब लिखा है। एसटीएफ ने सभी आरोपियों को बेलीपार थाने में दाखिल किया है।
यूपी एसटीएफ को सूचना मिली थी कि पिछले 15 साल से ट्रक सहित अन्य गाड़ियों की ओवरलोडिंग कर सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लगाने वाला का एक गैंग चल रहा है। अफसरों के निर्देश पर गोरखपुर एसटीएफ के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में एसआई सूरज नाथ सिंह, आलोक कुमार राय की टीम लगाई गई। सूचना सही होने पर शुक्रवार को एसटीएफ ने बेलीपार के मेहरौली स्थित मधुबन होटल ढाबा पर दबिश देकर छह लोगों को गिरफ्तार किया।

गैंग सरगना सहित छह लोग हुए गिरफ्तार
एसटीएफ ने बेलीपार के मेहरौली निवासी धर्मपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय राम सिंह, मनीष सिंह उर्फ सिब्बू सिंह पुत्र बम बहादुर सिंह, विवेक सिंह उर्फ सिक्कू सिंह पुत्र स्वर्गीय लाट बहादुर सिंह, श्रवण कुमार गौड़ पुत्र सोमई प्रसाद,रामसजन पुत्र राम देव तथा देवरिया जिले के कपरवारघाट निवासी शैलेष मल्ल पुत्र श्रशिकेश्वर मल्ल गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के मुताबिक धर्मपाल सिंह गैंग का सरगना है। यह गैंग पिछले 15 साल से यह धंधा कर रहा था।

कई जिलों में नेटवर्क, अरबों रुपए का वारा- न्यारा
एसटीएफ को इनके पास से एक डस्टर कार यूपी 53 बीएस 2001, महिद्रा स्कार्पियो यूपी 53 डीएस 8224, 12 मोबाइल फोन, अवैध वसूली का 28400 रुपये नकद, 35 डायरी रजिस्टर जिसमें विभिन्न जिलों के आरटीओ अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम, विभिन्न बैंकों के खाता संख्या का विवरण, माहवार, वर्षवार, अलग-अलग जनपदों की अलग-अलग वाहनों की सूची, गाड़ी नम्बर, एटीएम कार्ड, कई चालकों के नाम और नम्बर आदि दर्ज है। जांच में पता लगा कि हर 5500 से अधिक ट्रकों की ओवरलोडिंग का प्रति ट्रक 4500 से 5000 वसूला जाता था। यह पैसा कई अफसरों की जेब में गया है। इस गैंग का नेटवर्क गोरखपुर, बस्ती, बलिया, गाजीपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, चंदौली, भदो ही, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ के अलावा कई जिलों में फैला है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

5 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

6 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago