Categories: Crime

हद है! आगे बैठे रहे सिपाही, पीछे से कूदकर भाग गया मुल्जिम

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में रविवार की भोर में गिरफ्तार वाहन चोरी का आरोपी दो सिपाहियों के सामने टेंपो से कूदकर भाग गया। गीता वाटिका के पास जेल जाने के लिए टेंपो मुड़ा। तभी हथकड़ी सरकाकर अभियुक्त कूद गया। सिपाहियों ने उसे दौड़ाया लेकिन पकड़ नहीं पाए। उसके साथ पकड़े गए चार अन्य साथियों को पुलिस ने अस्थाई जेल में दाखिल कराया। अस्थाई जेल जाने के बजाय गलती से दोनों सिपाही मुल्जिमों को लेकर बड़ी जेल चले गए थे। गोरखनाथ थाना के इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह ने बताया है कि एक अभियुक्त के भागने की सूचना​ मिली है। उसकी तलाश कराई जा रही है।

सुबह- सुबह चेकिंग में पुलिस को मिली कामयाबी
शहर में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम का निर्देश एसएसपी ने दिया है। रविवार की भोर में पांच वाहन चोरों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली। क्राइम ब्रांच की टीम और गोरखनाथ थाना की पुलिस रसूलपुर के पास मोड़ पर पहुंची। चोरी की दो बाइक बेचने निकले पांच साथियों को दबोच लिया। पूछताछ में पता लगा कि वह पांचों गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रसूलपुर कामरेड नगर कॉलोनी निवासी नौसाद उर्फ गोलू, शहीद अब्दुलानगर मोहल्ले का नसीम और वसीम कुरैशी, रसूलपुर अमरूतानी बाग निवासी नईम और मिर्जापुर पचपेड़वा मोहल्ले के सागर भारती हैं। पांचों विभिन्न जगहों से बाइक चुराकर बेच देते हैं।

सिपाही आगे, पीछे बैठे थे 5 मुल्जिम
थाने पर लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने उनको जिला अस्पताल ले गई। मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी को जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस ने एक टेंपो बेगारी में पकड़ लिया था जिसे मेडिकल कॉलेज निवासी ऋषि चला रहा था। मुल्जिमों को कोर्ट लेकर गए दोनों सिपाही आगे बैठ गए। पांचों को पीछे वाली सीट पर बैठा दिया। उनके साथ एक होमगार्ड भी था। लेकिन जेल जाते समय वह धर्मशाला के पास उतर गया। सिपाही आगे बैठकर ही पीछे सवार अभियुक्तों की निगरानी करते रहे। गीता वाटिका रोड से टेंपो जेल की ओर मुड़ा तभी तेजी से कूदकर सागर भागने लगा। सिपाहियों को जानकारी हुई तो वह भी उसके पीछे—पीछे दौड़े। लेकिन वह हाथ नहीं लगा। लॉक डाउन के सन्नाटे में वह कहीं खो गया। सिपाहियों ने इसकी सूचना इंस्पेक्टर को दी। इसके बाद से ही सागर की तलाश शुरू कर दी गई।

अस्थाई के बजाय पहुंचे बड़ी जेल
पांच मुल्जिमों को जिनको क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर पकड़ा गया था। उनको जेल ले जाने में पुलिस ने कई चूक की। पहले तो उनको एक साथ टेंपो में लेकर नहीं जाना चाहिए था। यदि ले भी गए तो दूसरा टेंपो भी बेगारी के लिए पकड़ लेते। एक टेंपो में दो सिपाहियों सहित नौ लोग सवार हुए। सोशल डिस्टेसिंग की बात को नजरअंदाज कर दें तो भी सिपाहियों ने दूसरी गलती की। तत्काल पकड़े गए किसी भी अभियुक्त को मंडलीय जेल में नहीं रखा जा रहा है। उनके लिए डेयरी कॉलोनी के सामु​दायिक भवन में अस्थाई जेल बनी है। सिपाहियों को पता नहीं था कि पहले कहां जाना है। इसलिए शायद वह मुल्जिमों को लेकर वहां पहुंचे। सागर भारती के भागने के बाद चार अन्य को अस्थाई जेल में दाखिल कराया गया। यहां आने वाले मुल्जिम 14 दिन निरुद्ध् रहते हैं। उनकी कोरोना जांच कराने के बाद बड़ी जेल में भेजा जाता है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago