Categories: OtherUp

Gorakhpur: गोरखनाथ में नए साल संग हुआ मेले का आगाज, खिचड़ी पर्व पर सुरक्षा के चौकस होंगे इंतजाम

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। नए साल के साथ ही गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले का आगाज हो गया। एक जनवरी 2020 की अल सुबह से ही पहुँचे श्रद्धालुओं ने गुरु गोरक्षनाथ बाबा का दर्शन किया। नए साल पर परिवार की सुख- समृद्धि की कामना की। हालांकि खिचड़ी मेले का विधिवत शुभारंभ 14 जनवरी को होगा। इस बार मेले में सुरक्षा के चौकस प्रबन्ध किए जा रहे हैं। 14 जनवरी के पहले मेले में एक अस्थाई थाना और पांच पुलिस चौकियां खुल जाएंगी। मेला परिसर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। हर जगह पर सीसी कैमरों से नजर रखी जाएगी।

एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर खिचड़ी मेले की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, सीओ, थानेदार और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

मेला में निगरानी के लिए सात वाच टावर और लाइट की व्यवस्था होगी। मेन गेट के सामने पंजाब नेशनल बैंक के ऊपर, पुलिस सुरक्षा चौकी के बगल में पीसीओ के ऊपर, उत्तरी गेट पर सवेरा मिष्ठान के ऊपर, साधना भवन के ऊपर, विष्णु मंदिर के समीप और पुराना काली मंदिर के समीप, मेला के दक्षिणी हिस्से में वाच टावर और लाइट की व्यवस्था की जाएगी।पुलिस अधिकारियों की बैठक में कहा गया कि खिचड़ी मेले में सीसी कैमरों से नजर रखी जाएगी।

कंट्रोल रूम स्थापित होगा जहां से सभी कैमरों की मानीटरिंग होती रहेगी। मेले में पर्याप्त संख्या में ड्रोन कैमरे भी लगाए जाएंगे। वायरेलस हैंड सेट की भी पर्याप्त संख्या में व्यवस्था कराई जाएगी। मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगे। पैरामिलिट्री के जवान भी मुस्तैद रहेंगे। भीम सरोवर में फ्लड पीएसी को भी तैनात रहेगी। सरोवर में नाव पर जाल, मोटर बोट और ट्यूब की भी व्यवस्था होगी।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago