Categories: Health

कोरोना से निपटने को तैयार है गोरखपुर

Estimated reading time: 1 minute

जनपद स्तर पर सक्रिय है रैपिड रिस्पांस टीम
• सीएमओ ने कहा, सतर्कता से करें कोरोना से बचाव, हाथ धोने की आदत को जन-जन तक पहुचाएं
• विदेश से लौटे 58 नागरिकों की हो रही है निगरानी, 02 नागरिकों की जांच में सब कुछ मिला ठीकठाक

गोरखपुर। देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मरीजों के चलते इससे बचाव के लिए प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मिले निर्देशों के अनुसार जनपद और मंडल स्तर पर टीम गठित की जा रही है। जिले में रैपिड रिस्पांस टीम भी सक्रिय है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह अपील की है कि जनसमुदाय अपनी सतर्कता से कोरोना से बचाव करें। हाथ धोने की आदत को जन-जन तक पहुचाएं। उन्होंने बताया कि जनपद में विदेशों से लौटे 58 नागरिकों की निगरानी की जा रही है। 02 संदिग्ध मामलों में जांच भी कराई गई जिसमें सब कुछ ठीकठाक मिला।

सीएमओ ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में बेड आरक्षित कर विशेष वार्ड बने हैं। विदेश से लौटे जिले के नागरिकों की लगातार निगरानी की जा रही है। बताया कि अभी तक जिले में 58 लोग चीन, वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया, जापान, बीजिंग, लॉस एंजिल्स, और बैंकाक से लौटे हैं। उन सभी लोगों की निगरानी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि विदेश से लौटने के बाद यदि किसी व्यक्ति को अचानक बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी हो तो उसे तत्काल जांच करानी चाहिए। इसकी जानकारी लिए हेल्पलाइन नंबर-18001805145 (टोल फ्री) भी उपलब्ध है। विदेशों से आने वाले संदिग्ध रोगियों से संबंधित सूचना सीएमओ के सीयूजी 9415064904 पर भी दी जा सकती है।
इन बातों पर दें ध्यान
चीन से लौटे व्यक्ति को एक खुले हवादार कमरे में रखकर 28 दिन तक निगरानी करें।
• खांसते और छींकते समय मुंह पर कपड़ा, रुमाल रखना चाहिए।
• बातचीत में उचित दूरी बनाए रखें।
• भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
• मुंह और नाक को छूने के बाद हाथों की अच्छी तरह से सफाई करें।

प्रमुख सचिव ने दिए ये निर्देश

  • मंडल, जिला स्तर पर टीम गठित की जाए।
  • टीम में सभी प्राइवेट अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया जाए। वेंटिलेटर की सुविधा वाले हॉस्पिटल की लिस्ट तैयार हो।
  • जनपद स्तर पर 5 एंबुलेंस आरक्षित रखी जाए।
Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago