Categories: Corona

गोरखपुर के सांसद रवि किशन बोले,” कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या चिंता का विषय”

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। जिले में कोरोना के मरीज रोज बढ़ रहे हैं। डीएम से लेकर एसएसपी आफिस, कचहरी और कैंट थाना में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा है। शहर के तिवारीपुर, राजघाट और कोतवाली थाना क्षेत्रों में 18 जुलाई तक लाक डाउन है। इन परिस्थितियों को देखते हुए सांसद रवि किशन ने जनता से आग्रह किया है कि कोरोना मरीजों के तेजी से बढ़ती संख्या से बदल रही स्थितियों में सभी की जिम्मेदारी बनती है कि आप सहयोग की भावना से काम करें। कोराना के मरीजों के साथ आप अच्छा व्यवहार करें, परिवार के साथ संवेदना, मरीज का उत्साह बढ़ाने के साथ ही परिवारजनों की सुरक्षा का विशेष ख्याल शासन और जनता की तरफ से रखा जाएगा।

सांसद रवि किशन का संदेश

साथियों!
मैं रवि किशन आप के सांसद के तौर पर अपने अति प्रिय गोरखपुर महानगर और जनपद के नागरिकों से एक अपील करना चाहता हूं कि पिछले 1 हफ्ते से तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए बढ़ते महानगर में हॉटस्पॉट सेंटर और गोरखपुर महानगर के तीन थानों में 17 तक जारी लाक डॉउन की स्थिति में, मैं अपने लोकसभा गोरखपुर की सम्मानित जनता को लगातार मरीजों की संख्या में वृद्धि के आंकड़े को देखते हुए आग्रह करता हूं कि जिस प्रकार से पिछले 3 दिनों में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है, स्थितियां अनुकूल नहीं है, और आगे भी यह जारी रहेगी इससे भी इन्कार नहीं किया जा सकता है।

ऐसे में आप सभी की थोड़ी भी लापरवाही आप के लिए एक गम्भीर हालात उत्पन्न कर सकती है।
इस स्थिति में बेहतर होगा कि हम सब सावधानी के साथ, सरकार और शासन के निर्देशानुसार सुरक्षा के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें।

साथ ही यह भी आग्रह है कि गोरखपुर महानगर में कोरोनावायरस जिस क्षेत्र में भी पाए जा रहे हैं, वहां निवास करने वाले पड़ोसियों से मोहल्ले वासियों से भी निवेदन है कि मरीज और परिवार के साथ किसी प्रकार से अनुचित व्यवहार न करें, उनका उत्साह बढ़ाने के साथ ही उनके साथ ठीक प्रकार के व्यवहार करें।

कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि उनके परिवार का या मरीज का मनोबल कम हो, उनका सहयोग करें और उत्साहित करें कि आप स्वस्थ होगे और हम सब आप के साथ है, यह एक गंभीर चुनौती के समय में अच्छी पहल होगी।

आज सरकार और शासन की तरफ से पूरी तत्परता के साथ सभी संसाधनों से मिलकर सहयोग की भावना के साथ वैश्विक महामारी में कार्य किया जा रहा है ।

हमारे कोरोना योद्धा, डॉक्टर, पुलिस, सुरक्षा कर्मी, सफाई कर्मी हमारे माननीय पार्षद, कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, इस वैश्विक संकट की घड़ी पूरी मजबूती के साथ अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

हमें विश्वास है कि स्थितियां जो उत्पन्न हुई है बदलेगी, व्यवस्था अपने सामान्य स्थितियों में आएगा, आपका जीवन समाज के लिए, हम सब लोगो के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, किसी भी प्रकार से लापरवाही न बरती जाए। आप सभी के द्वारा दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन हो।

शासन से यह अपेक्षा है कि लोगों की जरूरत का आवश्यकताओं को भी प्रशासन ध्यान दें, जिससे कि किसी भी प्रकार की असुविधा लोगों को न हो, यह समय सबके साहस , संयम, धैर्य का है यह हमारे आपके परीक्षा की घड़ी है और इस संकट की स्थिति से अपना गोरखपुर, आपका मोहल्ला, आपका परिवार और देश और समाज निकल पर पुनः अपनी पटरी पर लौटेगा ।
आप सभी के सुरक्षा के लिए सेवा के लिए सरकार और शासन गंभीरता से कार्य कर रहा है।
आप के स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की जरूरत के लिए हर निर्देश का पालन करें। यही आशा और अपेक्षा रखता हूं।

आपका
रवि किशन शुक्ला
सांसद गोरखपुर

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

20 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

20 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

21 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago