Categories: Crime

गोरखपुर पुलिस चला रही “ऑपरेशन चीयर्स”, आप शराब पीकर मत चलाइए गाड़ी

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। अगर शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं तो थोड़ा संभल जाइए। नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने पर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। होली तक पुलिस का भारी चेकिंग अभियान चलेगा। इस दौरान सड़क पर शराब पीकर गाड़ी चला रहे लोगों की जांच की जाएगी। ब्रेथ एनलाइजर से होने वाले परीक्षण में अल्कोहल की पुष्टि होने पर चालान कटेगा। गोरखपुर के एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता के निर्देश पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू की है। मंगलवार की शाम विभिन्न जगहों पर चले अभियान में जमकर धर पकड़ हुई। सड़क पर उतरे एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा ने लोगों की चेकिंग की।

यहां बता दें कि शराब, बीयर और मॉडल शॉप के आसपास दुकानों में लोग खुलेआम शराब पीते हैं। उनकी वजह से आसपास के लोग परेशान होते हैं। दूसरी बात यह है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों की वजह से एक्सीडेंट होते हैं। तीसरी बात है कि नसेड़ी कभी भी, किसी से भिड़ जाते हैं।इसलिए ये अभियान जारी रहेगा। खासकर होली तक पुलिस फॉर्म में नजर आएगी।

इस बात का रखिए ख्याल, नहीं तो जाइए हवालात

  • शहर में इधर-उधर कहीं पर शराब ना पिएं।
  • शराब पीने के बाद ड्राइविंग करने से परहेज करें।
  • मॉडल शॉप जाते समय ड्राइवर को साथ रखें।
  • अपने शरीर की क्षमता के अनुसार ही शराब की मात्रा लें।
  • नकली और सस्ती शराब कभी मत पिएं। ये जानलेवा हो सकती है।

“शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की रोज चेकिंग होगी, जो पकड़ा जाएगा उसका चालान होगा।”

  • आदित्य प्रकाश वर्मा ( एसपी – ट्रैफिक)

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago