Categories: Crime

गुलरिहा डबल मर्डर: लकड़ी तस्कर ने साथी संग मिलकर की हत्या

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के दोहरे हत्याकांड के पर्दाफाश के करीब पुलिस पहुंच गई है। रुपए के लिए टिकरिया जंगल से लकड़ी कटवाने वाले तस्कर ने साथी संग मिलकर पति—पत्नी की हत्या की। दो माह बाद घटना में सुराग मिलने पर पुलिस ने शनिवार को कुछ लोगों को हिरासत में लिया। रविवार को हत्याकांड का पर्दाफाश किया जा सकता है। चार अगस्त की रात गुलरिहा, ठाकुरपुर नंबर एक, गड़हियां टोला निवासी अनरजीत और रीमा की हत्या कर दी गई। अगले दिन सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। कुदाल और लकड़ी काटने वाले ​हथियार से दोनों को मारकर बदमाश फरार हो गए थे। इस घटना में रीमा और अमरजीत के संबंध, उनके परिचितों सहित अन्य मामलों को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही थी। दो दिन पहले पुलिस को जानकारी मिली कि एक लकड़ी तस्कर से अनरजीत का विवाद चल रहा था। इसलिए पुलिस की कार्रवाई में तेजी आ गई।

नेता के भाई का नाम बताकर फैलाई थी सनसनी
रीमा और अनरजीत हत्याकांड को लेकर पुलिस काफी परेशान रही। घटना से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। अनरजीत के परिजनों ने गोरखनाथ मंदिर में जाकर जल्द से जल्द घटना के खुलासे की गुहार लगाई थी। जांच के दौरान कोई सुराग न​ मिलने पर पुलिस हैरान—परेशान हो उठी। इसलिए पुलिस ने दूसरे कई बिंदुओं पर पड़ताल की। इस बीच रीमा के मायके की एक महिला ने खुद पर रीमा की आत्मा के सवार होने की बात कहकर सनसनी फैला दी। उसने एक नेता के भाई सहित चार लोगों का नाम बताया। यह भी कहा कि कुछ लोग यहां के थे। बाकी लोग गोरखपुर से बासमती चावल और मीट लेकर आए थे। इस मामले को लेकर काफी दिन पुलिस परेशान रही। पुलिस ने कुछ लोगों को जांच के दायरे में लिया। तब मालूम हुआ कि एक व्यक्ति जो टिकरिया जंगल से पेड़ कटवाता है। उसकी गाड़ी का चालान चोरी की लकड़ी संग हुआ था। इस मामले में गाड़ी छुड़ाने में उसका काफी रुपया खर्च हो गया। लेकिन अनरजीत ने कोई मदद नहीं की। इसको लेकर ही विवाद होने लगा। सूत्रों का कहना है कि घटना की रात अनरजीत के पास अधिक पैसा होने की उम्मीद में आरोपित और उसके साथी पहुंचे। पुरानी पहचान का फायदा उठाकर घर में घुस गए। हत्या करके रुपए तलाशने का प्रयास किया। लेकिन पैसे न मिलने पर वह फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल आरोपियों को जल्द ही ​पकड़ लिया जाएगा। शनिवार की रात आरोपियों की तलाश जारी रही।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

8 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

9 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago