Categories: News

रविवार को बीएड एग्जाम के लिए बदली रहेगी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को होने वाली बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में लोगों की भीड़ को देखते हुए शहर की यातायात में भारी बदलाव किया गया है। सुबह 07 बजे से लेकर रात 08 बजे तक बदली व्यवस्था से वाहन चलेंगे। इस दौरान किसी भी भारी वाहन को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। शहर के अंदर कई रूट पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है।

यहां पर बदलाव
– फरेंदा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को जंगल कौड़िया में ही रोक दिया जाएगा।
– वाराणसी से आने वाले भारी वाहन बाघागाड़ा में रोक दिए जाएंगे।
– लखनऊ से आने वाले भारी वाहन कालेसर में ही रुकेंगे।
– कप्तानगंज से आने वाले वाहनों को पिपराइच कस्बे के पास रोक दिया जाएगा।
– देवरिया की तरफ से आने वाले वाहनों को मोतीरामअड्डा के पास रोक दिया जाएगा। ्र

इस रास्ते से चलेंगी बसें
– रेलवे बस स्टेशन से देवरिया जाने वाले बसें, छात्रसंघ चौराहे से पैडलेगंज होकर देवरिया बाईपास रोड से खोराबार होते हुए आगे जाएंगी। देवरिया से आने वाली बसें भी इसी रास्ते से शहर में प्रवेश करेंगी।
– कुशीनगर से आने वाली रोडवेज बसें कोनी तिराहे से रामनगर कडज़हां होते हुए देवरिया बाईपास रोड, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा होते हुए शहर में आएंगी।
– रेलवे बस स्टेशन से फरेंदा, महराजगंज, सिद्धार्थनगर की तरफ जाने वाले बसें सीएस चौराहे से मोहद्दीपुर, चारफाटक ओवरब्रिज, जेल बाइपास रोड होकर आगे जाएंगी। फरेंदा, महराजगंज, सिद्धार्थनगर से आने वाली बसें, इसी रास्ते से शहर में आएंगी।

इन रास्तों पर नहीं चलेंगे फोर व्हीलर्स
– अग्रसेन तिराहे से बक्शीपुर के बीच
– गोलघर चौराहे से विजय चौराहे के बीच
– सुमेर सागर से विजय चौराहे के बीच
– यातायात कार्यालय तिराहे से धर्मशाला चौराहे के बीच
– शास्त्री चौराहे से घोष कंपनी के बीच
– आंबेडकर चौराहे से इंदिरा बाल विहार के बीच

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

7 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

7 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

8 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago