Categories: Crime

आधी उम्र के आशिक ने किया प्रेमिका का कत्ल, मिस्ड कॉल से हुई थी दोस्ती

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। गुलरिहा क्षेत्र के रघुनाथपुर मिरचाईन टोला के पास हुई युवती की हत्या में शामिल युवक को पुलिस ने ​पकड़ लिया है। उसने पुलिस को बताया कि शादीशुदा युवती उसके साथ घर पर रहने की जिद कर रही थी। दो बच्चों की मां ने जब प्रेमी पर उसके साथ ही रहने का दबाव बनाया तो उसने हत्या करना ही मुनासिब समझा। मुलाकात के लिए मंगलवार को मेडिकल कॉलेज पहुंची युवती को साथ ले जाकर युवक ने अपने घर के पास रखा। रात में युवती ने साथ जहर पीकर जान देने की जिद की। तब युवक ने उसका गला दबाकर जान लेनी चाही। भागने में युवती गिर पड़ी। युवक ने पत्थर से उसके सिर पर मारकर हत्या कर दी।

मिस्ड कॉल से हुआ प्रेम संबंध, ईंट से कूंचकर ली जान
बुधवार की सुबह गुलरिहा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर, मिरचाईन टोला के पास ईंट भट्ठे किनारे युवती की लाश मिली। युवती के सिर में पीछे से ईंट—पत्थर से कूंचा गया था। घटना की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची। वहां युवती के हैंड बैग में मिले पर्चे सहित अन्य सामानों को चेक किया। तब पता लगा कि युवती देवरिया जिले के बहरज इलाके की रहने वाली है। 17 साल पहले उसकी शादी हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं। पति कतर में रहकर कमाते हैं। करीब तीन साल पूर्व युवती का प्रेम संबंध गुलरिहा एरिया के मिरचाईन टोला में रहने वाले प्रद्युम्न से हो गया था। एक बार मिस्ड कॉल से उनके बीच बातचीत हुई। धीरे—धीरे उनका प्रेम परवान चढ़ गया। दोनों कई बार एक दूसरे से मिल चुके थे। युवती का मन पति के घर नहीं लग रहा था। वह अपने प्रेमी के घर पर जाकर रहना चाहती थी। इसलिए वह प्रेमी संग उसके मिरचाईन के घर पर रहने की जिद कर रही थी। मंगलवार की रात भी युवती ने अपने प्रेमी के घर जाने की जिद की। उसने यह भी कहा दिया कि यदि साथ नहीं ले जा सकते हो तो जहर खाकर मेरे साथ ही जान दे दो। युवती के फैसले से डरे युवक ने उसकी हत्या करने का निर्णय लिया। ईंट से सिर कूंचकर फरार हो गया। घटनास्थल पर मिले सबूतों ने पुलिस को उस तक पहुंचा दिया। आरोपित अपने मां—बाप की इकलौती संतान है।

“युवती की पहचान हो गई। उसकी हत्या में शा​मिल युवक को अरेस्ट कर लिया गया है। दोनों के बीच प्रेम संंबंध था।

•रवि कुमार राय, थाना प्रभारी, गुलरिहा

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago