Categories: News

ट्रैफिक में चाहिए सुधार तो 8081208567 पर व्हाट्सएप कीजिए अपनी सलाह

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए आमजन भी सुझाव दे सकते हैं। जनता की सलाह और फीडबैक पर अमल करते हुए ट्रैफिक और थानों की पुलिस व्यवस्था सुधारने की कोशिश करेगी। ​पब्लिक की राय पर 10 दिन के भीतर काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने मीटिंग में निर्देश जारी कर दिए हैं। डीआईजी ने कहा है कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का चालान किया जाएगा। अधिकतम जुर्माना भी जमा कराया जाएगा।

इस नंबर दें अपनी सलाह
गोरखपुर में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए ट्रैफिक पुलिस ने हेल्प लाइन नंबर 8081208567 जारी किया है। इस हेल्प लाइन पर व्यवस्था में सुधार के लिए सलाह दी जा सकती है। डीआईजी ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी कर दिया है। सोशल मीडिया के जरिए इस पर लोगों का सुझाव मांगा जा रहा है। इस नंबर पर जो भी सुझाव आ रहे हैं। उनको नाम, मोबाइल नंबर सहित नोट करके सभी अधिकारियों को भेजा जा रहा है। सभी सुझावों पर 10 दिन के बाद कार्रवाई शुरू होगी। इसके पहले दो समस्याओं को रोल मॉडल के रूप में खत्म कराया जाएगा।

कैमरे में रिकार्ड होगी पूरी कार्रवाई
ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस चौराहों पर सख्ती बरत सकती है। लेकिन चेकिंग के दौरान किसी के साथ बदसलूकी की इजाजत किसी को नहीं दी गई है। आरोप—प्रत्यारोप से बचने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मी बॉडी वार्न कैमरे पहनेंगे। शुरुआत में ट्रैफिक इंस्पेक्टर, टीएसआई और अन्य सहित आठ लोगों को कैमरे दिए जाएंगे। अन्य के लिए जल्द नए कैमरे खरीदने की तैयारी चल रही है। डीआईजी ने कहा है कि खरीदारी के लिए बजट है। इसलिए इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया जाए।

शहर में होगा यह इंतजाम
– सुझाव देने वाले लोगों के नाम, मोबाइल नंबर दर्ज किए जाएंगें।
– जाम वाले चौराहे पर इनफोर्समेंट के लिए एक टीएसआई, हेड कांस्टेबल की तैनाती होगी।
– नो एंट्री में किसी तरह के भारी वाहनों के आने पर पूरी रोक होगी। दुर्घटना होने पर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी जिम्मेदार होंगे।
– हेलमेट सहित अन्य ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर पुलिस चालान काटकर अधिकतम जुर्माना वसूल करेगी।
– ट्रैफिक पुलिस और थानों और चौकियों की पुलिस चौराहों पर 50 मीटर के दायरे तक जगह खाली कराएगी।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

14 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

14 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

15 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago