Categories: CrimeNews

25 हजार रुपए चाहिए तो करिए गोरखपुर पुलिस की मदद, नाम-पता रहेगा गोपनीय

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। जिले में सर्राफा कारोबारियों के झोले लेकर भागने वाले बदमाशों की सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस इनाम देगी। शाहपुर और गोरखनाथ इलाकों में हुई घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। एसएसपी ने कहा है कि फुटेज पहचानकर पुलिस को सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्तियों का नाम और पता गोपनीय रहेगा। बदमाशों पर इनाम घोषित करने के साथ—साथ पुलिस अब लोगों को जागरूक कर रही है। सभी थानेदार और चौकी प्रभारी मीटिंग करके व्यापारियों से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दुकानों में हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे भी लगवा लें।

इन नंबरों देनी होगी सूचना
सीओ गोरखनाथ/क्राइम — 9454401413
इंस्पेक्टर गोरखनाथ — 9454403511
प्रभारी निरीक्षक शाहपुर — 9454403523
एसओजी प्रभारी गोरखपुर — 9454333002
स्वाट प्रभारी गोरखपुर — 9450459957

इन घटनाओं ने दी पुलिस को चुनौती
06 अप्रैल 2021: शाहपुर इलाके में ज्वेलरी और नकदी रखा हुआ झोला लेकर बदमाश भाग गए।
05 अप्रैल 2021: गोरखनाथ एरिया के हुंमायूपुर में बदमाशों ने सर्राफ से छीनाझपटी की, वह गिरकर घायल हो गए।
02 अप्रैल 2021: शाहपुर एरिया के चरगांवा रेल विहार में पहले से रेकी कर रहे बदमाश गहनों का झोला लेकर बदमाश भाग गए। झोले में लैपटॉप और नकदी भी रखी थी।
01 अप्रैल 2021: गोरखनाथ एरिया के 10 नंबर बोरिंग के पास बदमाशों ने बाइक पंचर करके घटना को अंजाम दिया। दुकान बंद करके घर जाने की तैयारी कर रहे सर्राफ का झोला लेकर बदमाश भाग गया। झोले में 66 ग्राम सोने, 300 ग्राम चांदी की ज्वेलरी और 67 हजार रुपए नकदी थी।


यह कर रहे अपील
— सभी लोग अपनी दुकानों में अच्छी क्वालिटी के कैमरे लगवाएं।
— दुकान के आगे बेवजह गाड़ी खड़ी करने, खुद खड़े होने वालों से टोकाटाकी करें।
— घर से दुकान तक कीमती ज्वेलरी और नकदी ले जाने के दौरान काफी सजग रहें।
— दुकान पर काम करने वाले अपने कर्मचारियों का वेरीफिकेशन कराएं।
— सभी कर्मचारियों का नाम, मोबाइल नंबर साथ रखें।
— लाइसेंसी असलहा हो तो उसे साथ रखें। ज्वेलरी को झोले में न रखें।
— ज्यादा बड़ी रकम और ज्वेलरी होने पर लोकल पुलिस को सूचना देकर मदद लें।
— बीट कांस्टेबल का मोबाइल नंबर भी रखें आवश्यकता पड़ने पर सूचना दें।
— दुकान के सामने अपना मोबाइल न लिखें, अक्सर अपराधी इसका दुरुपयोग करते हैं।

शहर में जो भी घटनाएं हुई हैं। पुलिस उनकी छानबीन कर रही है। बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज जारी की गई है। यदि उनके बारे में किसी को कोई सूचना मिले तो वह पुलिस को बताएं। सूचनादाता कस नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।
दिनेश कुमार पी, एसएसपी

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago