Categories: News

भगोड़े बैंकों का पैसा पाना है तो तहसील में नाजिर के पास जमा कराइए फार्म

Estimated reading time: 0 minutes

संवाददाता

गोरखपुर। य​दि आप के मेहनत की गाढ़ी कमाई लेकर बैंक भाग गए हैं तो अब राहत की खबर है। शासन के निर्देश पर भगोड़े बैंकों का पैसा वापस दिलाने के लिए सरकार प्रदेश ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। सभी तहसीलों में फार्म जमा कराने के बाद लोगों का पैसा वापसस दिलाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
तहसील से मिली जानकारी के अनुसार तहसील में नाजिर को इस काम की जिम्मेदारी दी गई है। वह सभी लोगों के जमा पैसे के संबंध में आवेदन पत्र लेंगे। इसके प्रमाण के रूप में मैच्योरिटी के साथ अन्य कागजात देने होंगे। ताकि डूबे हुए पैसों को सरकार उनके खातों में भेजने के लिए विचार कर सके। यह तभी संभव होगा जब भगोड़े बैंकों व कंपनियों की डिटेल आप अपने संबंधित तहसीलों में नाजिर के पास जमा करा देंगे। सदर तहसील में एक अगस्त नाजिर मसीउद्दीन के पास फार्म जमा करने वालों की लंबी लाइन लग रही है।
शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार सिंह को निर्देशित किया था कि इस संबंध में कार्रवाई करें। जिसके अनुपालन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर नेहा बंधु ने तहसील सदर के नाजिर मसीउद्दीन को नामित करते हुए फार्म जमा करने का निर्देश दिया। इसमें सहारा इंडिया बैंक के अति​रिक्त अन्य सभी फाइनेंस कंपनियों से रुपये वापस पाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। सदर तहसील के नाजिर ने बताया कि आवेदकों का फार्म जमा होने के बाद आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

View Comments

  • सहारा फाइनेन्स से पैसा निकलवाने का प्रासेस क्या है सर

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago